चाईनीज मोबाइल फोन बनाने वाली मशहूर कम्पनी शाओमी 25 अप्रैल को चीन में Mi 6X को इवेंट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. साथ ही कम्पनी एक ब...
चाईनीज मोबाइल फोन बनाने वाली मशहूर कम्पनी शाओमी 25 अप्रैल को चीन में Mi 6X को इवेंट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. साथ ही कम्पनी एक बजट का स्मार्टफोन रेडमी S2 भी इंडिया और चीन में लॉन्च करने की योजना बना रहा है.
Copyright Holder: Teknikal Raman
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा और ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी का यह फोन हु-बहु रेडमी नोट 5 प्रो के जैसा दिखेगा क्योंकि रेडमी S2 का डिजाईन चीन की सर्टिफिकेशन एजेंसी TENNA पर पास कर दिया गया है. जहाँ इसके डिजाईन को देखने पर यह बिलकुल रेडमी नोट 5 प्रो जैसा ही दिखता है. डुअल कैमरे का प्लेसमेंट भी एक ही जगह है.
Third party image reference
पिछले लीक्स और रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में5.99 इंच का डिस्प्ले दिया जाने वाला है. और डिस्प्ले का रिजोल्युसन 1440x720 पिक्सेल्स होगा. रेडमी S2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से powered किया जा सकता है.
यह फोन तीन वेरिएंट में आयेगा. पहला 2GB रैम + 16GB स्टोरेज, दूसरा 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और वेरिएंट होगा 4GB रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी के साथ. फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी लगाया जा सकेगा.
Third party image reference
शाओमी का ये बजट रेंज में आने वाल डुअल कैमरा फोन एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा. इस फोन में आपको 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ देखने को मिलेगा. वहीँ फ्रंट में 5MP का सेल्फी शूटर कैमरा मिलेगा.
यह फोन दो-तीन नहीं कुल नौ रंगों में पेश किया जायेगा. इस फोन को सफ़ेद, सिल्वर, ग्रे, ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लू, लाल और पिंक कलर में लॉन्च किया जायेगा.


No comments