Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आसुस Zenfone Max Pro M1 लॉन्च! 6 इंच डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी से है लैस

Copyright Holder: Teknikal Raman आसुस ने आज सोमवार 23 अप्रैल को अपना लैटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन  Zenfone Max Pro M1  भारत में लॉन्च कर...


Copyright Holder: Teknikal Raman

आसुस ने आज सोमवार 23 अप्रैल को अपना लैटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M1 भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन का हाईलाइटिंग फीचर है 18:9 फुल एचडी+ डिस्प्ले, 5000mAh की दमदार बैटरी और फेस अनलॉक. आसुस का यह फोन रेडमी नोट 5 प्रो को जबरदस्त टक्कर देने वाला है. इस फोन को 3 मई से एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर सेल किया जायेगा.


Third party image reference

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 का स्पेसिफिकेशन-

आसुस का यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट और एक डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आया है. इस फोन में लैटेस्ट एंड्राइड ओएस ओरियो 8.1 दिया गया है और भविष्य में इसे एंड्राइड P और Q का भी अपडेट मिलेगा.

Third party image reference
फोन का डिस्प्ले 5.99 इंच का फुल एचडी रिजोल्युसन में है. ये हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में आपको 3GB/4GB की रैम और 32GB/64GB की इंटरनल मेमोरी देखें को मिलेगा.
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा भी फ़्लैश के साथ दिया गया है. 5000mAh की बैटरी को चार्ज करने के लिए आसुस ने इस फोन के साथ 10W का चार्जर दिया है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि मौजूद हैं. फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी उपलब्ध है. इस फोन का 6GB रैम वेरिएंट भी आसुस जल्द लॉन्च करेगा जिसकी कीमत 14,999 रूपये होगी.
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 की कीमत-

Third party image reference
इस फोन की कीमत की बात करें तो इसका 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ 10,999 रूपये में लॉन्च हुआ है. जबकि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले की कीमत 12,999 रूपये रखी गयी है. यह फोन ब्लैक और ग्रे कलर में मिलेगा.

No comments

Latest Articles