Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

एयरटेल Vs जियो: किसका है 49 रूपये का प्लान सबसे बढ़िया!

दोस्तों, आज लगभग सभी टेलिकॉम कम्पनियों की तरफ से एक से बढ़कर एक सस्ते और किफायती प्लान की पेशकश की जा रही है. और ऐसा क्यों हो रहा है वो तो...

दोस्तों, आज लगभग सभी टेलिकॉम कम्पनियों की तरफ से एक से बढ़कर एक सस्ते और किफायती प्लान की पेशकश की जा रही है. और ऐसा क्यों हो रहा है वो तो आप जानते ही हैं. जी हां, रिलायंस जियो के धांसू प्लान्स की वजह से इन सबको भी मजबूरन प्लान के रेट कम करने पर रहे हैं.

Third party image reference
दूरसंचार क्षेत्र की दो दिग्गज कम्पनी एयरटेल और जियो के पास 49 रूपये का एक प्रीपेड प्लान है. दोनों ही ऑपरेटर के इस सेम प्राइस वाले प्लान के बारे में आज मैं आपको बताऊंगा कि इनमें से किसका प्लान है सबसे बढ़िया.
जियो प्लान 49 रूपये-

Third party image reference
जियो का यह प्लान सिर्फ जियो-फोन यूजर्स के लिए है. इस प्लान में इन यूजर्स को पुरे 28 दिनों तक अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा के साथ 1GB हाई स्पीड डेटा भी मिलता है. इसके अलावा 50 SMS भी दिया जाता है. सबसे खास बात डेटा ख़त्म हो जाने के बाद भी 64kbps की स्पीड से इन्टरनेट चलता रहता है.
एयरटेल प्लान 49 रूपये-

Third party image reference
अब एयरटेल के इस 49 प्लान की बात करने तो इसमें कस्टमर्स को मात्र 1 दिन की वैलिडिटी के साथ सिर्फ 3GB डेटा मिलता है. इसके साथ और कोई बेनेफिट्स नहीं दी जाती है. न वॉईस कॉलिंग और न ही कोई SMS मिलता है.
निष्कर्ष-
दोनों के ही 49 रु प्लान के बारे में जानने के बाद जियो का प्लान बेस्ट लगता है क्योंकि इसमें आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिलता है, साथ ही डेटा भी मिलता है. लेकिन ये सबकुछ जियो-फ़ोन में ही इस्तेमाल किया जा सकता है.

No comments

Latest Articles