दोस्तों, क्या आप किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जो 7 हजार रूपये से ज्यादा कीमत का न हो, और फीचर्स भी अच्छे हों तो आज मैं आपके लिए ...
दोस्तों, क्या आप किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जो 7 हजार रूपये से ज्यादा कीमत का न हो, और फीचर्स भी अच्छे हों तो आज मैं आपके लिए ऐसे ही तीन लाजवाब स्मार्टफोन सेलेक्ट करके लाया हूं जिसे आप जरुर पसंद करेंगे. इन तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत सात हजार रूपये से कम ही है लेकिन सभी में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर अवश्य मिलेगी. तो चलिए विस्तार से इन फोन्स के बारे में जानते हैं.
Infocus Vision 3 ( कीमत- 6,999 )
Third party image reference
इन्फोकस के इस स्मार्टफोन में आपको लेटेस्ट फीचर मिलता है. जी हां इस फोन 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाला डिस्प्ले 5.7 इंच का एचडी रिजोल्युसन में मिलता है. फोन मीडियाटेक के क्वैड कोर प्रोसेसर MT6737H पर काम करता है. इस फोन में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी हुई है.
Third party image reference
महज 6,999 रूपये के इस फोन में आपको 13MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इन्फोकस विज़न 3 में 4000mAh की दमदार बैटरी भी मिलती है. इतना ही इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी रियर पैनल में दिया गया है.
Third party image reference
यह फोन आज के समय में मिलने वाले सभी फीचर से लैस है और यही फोन मैं आपको 7 हजार की बजट में सबसे पहले लेने को कहूँगा.
Meizu M5 ( कीमत- 6,499 )
Third party image reference
इस कम्पनी का नाम आपने शायद ही सुना होगा. Meizu भी एक चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी है. इसका Meizu M5 बजट स्मार्टफोन शानदार है. इस फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गयी है जो काफी बढ़िया कलर और contrast वाला है. ये फोन मीडियाटेक MT6750 चिपसेट पर काम करता है.
Third party image reference
Meizu का यह स्मार्टफोन 3GB की रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस के साथ आता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का सिंगल प्राइमरी कैमरा है और 5MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन में भी फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो फोन के फ्रंट में ही मिलता है. और इसकी कीमत तो 6500 रूपये से भी कम है.
10.or D ( कीमत- 5,999 )
Third party image reference
ये स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला सबसे कम कीमत में सबसे बढ़िया फोन है. इसी कीमत में आने वाले शाओमी के रेडमी 5 में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है. 10.or D के फीचर की बात करें इसमें 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है. फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर से लैस है.
Third party image reference
इस फ़ोन में आपको 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 128GB तक का लगा सकते हैं. कैमरे की बात करें तो यह फोन 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा के साथ आता है.
Third party image reference
इसमें भी आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जो फोन के बैक में ही सेट किया हुआ है. इस स्मार्टफोन में 3500mAh की पॉवरफुल बैटरी दी गयी है.


No comments