Third party image reference दोस्तों, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स दुनिया की सबसे भरोसेमंद कम्पनी है. लोग इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स बेफिक्र होकर ...
Third party image reference
दोस्तों, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स दुनिया की सबसे भरोसेमंद कम्पनी है. लोग इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स बेफिक्र होकर लेते हैं. सैमसंग के मोबाइल फोन की आज दुनिया दीवानी है. और आज हम सैमसंग के जिस फोन की बात कर रहे हैं उसका नाम है गैलेक्सी On7 प्राइम. इस फोन में आपको 13 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा और 4GB की रैम मिलती है.
Third party image reference
गैलेक्सी ऑन7 प्राइम के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है. और डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 401ppi है. यह फोन डुअल सिम स्लॉट और डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आता है. फोन में Exynos 7870 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ है.
Third party image reference
सैमसंग के इस फोन में 64GB की इंटरनल मेमोरी के साथ 4GB की रैम दी गयी है. फोन में 256GB तक का माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ है और फ्रंट का सेल्फी कैमरा भी 13MP का ही है. यह फोन एंड्राइड nougat ओएस पर चलता है.
Third party image reference
इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होम बटन में सेट किया गया है. ऑन7 प्राइम में आपको 3300mAh की बैटरी मिलती है. फोन का वजन 170 ग्राम है और थिकनेस की बात करें तो सिर्फ 8mm है. सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से मात्र 13,990 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.
Third party image reference

No comments