Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Huawei ने लॉन्च किया 24MP सेल्फी कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन! कीमत भी रखी है कम!

Third party image reference दोस्तों, आज चीन की मोबाइल ब्रांड हुवावे ने एक फ्लैगशिप फोन के अलावा एक मिड रेंज स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जि...


Third party image reference
दोस्तों, आज चीन की मोबाइल ब्रांड हुवावे ने एक फ्लैगशिप फोन के अलावा एक मिड रेंज स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जिसका नाम है Huawei P20 Lite. कम्पनी ने फ्लैगशिप फोन P20 प्रो का लाइट वर्जन इसलिए निकाला ताकि मिड रेंज के फोन्स जैसे ओप्पो F7 और विवो V9 को टक्कर दे सके.

Third party image reference
हुवावे P20 लाइट की कीमत कम्पनी ने 19,999 रूपये रखी है. यह फोन 3 मई से अमेज़न पर एक्स्क्लुसिव्ली बेचा जायेगा. स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आया है- ब्लू, पिंक और ब्लैक रंग में. अब इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं.

Third party image reference
इस सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन में आपको 5.8 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. हुवावे के इस फोन के डिस्प्ले के ऊपर नौच दिया गया है जिससे यह iPhone X जैसा लगता है. यह फोन Kirin 659 प्रोसेसर से powered किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो ये फोन 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आया है. इसके अलावा इसमें आप माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं.
यह फोन सेल्फी फोकस्ड स्मार्टफोन है तो इसमें कम्पनी ने 24MP का फ्रंट कैमरा दिया है, जबकि रियर में 16MP और 2MP का डुअल कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है.

Third party image reference
हुवावे P20 लाइट एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है. फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के रियर पैनल में ही दिया गया है. डुअल सिम वाले इस हैंडसेट में कम्पनी ने 3000mAh की बैटरी दी है.

No comments

Latest Articles