Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy S10 का डिजाईन तैयार, डिस्प्ले के अन्दर ही होगा फिंगरप्रिंट स्कैनर: रिपोर्ट

Third party image reference दोस्तों, आप जानते ही हैं कि सैमसंग ने कुछ समय पहले ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ ...


Third party image reference
दोस्तों, आप जानते ही हैं कि सैमसंग ने कुछ समय पहले ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ लॉन्च किया था. अब इस सीरीज का अगला फोन S10 होगा और इसकी भी ख़बरें आने लगी है. कोरियन रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी S10 का फाइनल डिजाईन बनकर तैयार है और इसबार इसका डिजाईन पिछले वेरिएन्ट्स से बिलकुल अलग होगा, हालाँकि इनफिनिटी डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में भी रहेगा.

Third party image reference
कोरिया में The Bell से आयी एक रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी S10 पिछले फोन के मुकाबले थोड़ा सा बड़ा होगा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैमसंग अपने इस फोन में कोई ज्यादा बदलाव नहीं करेगा. गैलेक्सी S10 में 3D सेंसिंग कैमरा मोड्यूल होगा, हालाँकि ये फ्रंट में होगा या रियर में, ये अभी क्लियर नहीं हुआ है.

Third party image reference
इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के अन्दर ही होने की संभावना है और कुछ महीनों बाद लॉन्च हो रहे गैलेक्सी नोट 9 में भी ये फीचर हो सकता है. वैसे ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे सैमसंग अपने गैलेक्सी S10 में 3D कैमरा मोड्यूल को यूज करेगा.

Third party image reference

No comments

Latest Articles