Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

पैनासोनिक P101 स्मार्टफोन 18:9 डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, कीमत है बहुत ही कम!

Third party image reference पैनासोनिक ने एक बजट स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया है जिसका नाम है  Panasonic P101  और यह फोन 18:9 एस्पेक...


Third party image reference
पैनासोनिक ने एक बजट स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया है जिसका नाम है Panasonic P101 और यह फोन 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाले डिस्प्ले के साथ आया है. कम्पनी का यह P सीरीज का पहला स्मार्टफोन है जो 18:9 डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है.

Third party image reference
पैनासोनिक P101 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.45 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी लगा हुआ है. ये फोन मीडियाटेक के क्वैड कोर प्रोसेसर MT6739WA पर काम करता है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात की जाय तो इस बजट स्मार्टफोन में आपको 2GB की रैम के साथ 16GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इस फोन में आप 128GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं.
फोटोग्राफी के लिए पैनासोनिक के इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है वो भी LED फ़्लैश लाइट के साथ ताकि अच्छी सेल्फी ली जा सके.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन एंड्राइड के nougat 7.1 ओएस पर चलता है और इस फोन में 2500mAh की बैटरी लगी है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G सपोर्ट, ब्लूटूथ, wifi, जीपीएस, FM रेडियो आदि सभी जरुरी फीचर इसमें मौजूद हैं.

Third party image reference
पैनासोनिक P101 स्मार्टफोन का वजन 145 ग्राम है और मोटाई 9.1mm है. ये फोन सिर्फ ऑफलाइन मार्केट में ही मिलेगा. इस फोन की कीमत सिर्फ 6,999 रूपये रखी गयी है.

No comments

Latest Articles