Third party image reference दोस्तों, शाओमी 25 अप्रैल को अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Mi A2 लॉन्च करने वाला है. पिछले कई हफ़्तों से इस फोन क...
Third party image reference
दोस्तों, शाओमी 25 अप्रैल को अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Mi A2 लॉन्च करने वाला है. पिछले कई हफ़्तों से इस फोन के key फीचर्स ऑनलाइन लीक भी हो चुके हैं. इंडिया में यह फोन स्टॉक android ओएस के साथ आयेगा. अभी-अभी आयी एक लीक खबर के अनुसार मी A2 पांच कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा. ये 5 रंग होंगे चेरी पाउडर, रेड फ्लेम, सैंड गोल्ड, ग्लेशियर ब्लू और ब्लैक स्टोन.
Third party image reference
शाओमी का यह पहला स्मार्टफोन होगा जो 5 तरह के कलर में आयेगा. कम्पनी का लैटेस्ट फोन रेडमी 5, रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो ब्लू, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू रंग में लॉन्च हुआ था. शाओमी मी A2 में सिर्फ रेड फ्लेम वेरिएंट ही एक नया कलर है जो इस फोन के साथ आने वाला है.
Third party image reference
ताजा लीक हुए पोस्टर से इस हैंडसेट के रियर कैमरा के बारे में जानकारी मिली है की इसमें 20 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा होगा. वैसे ये इनफार्मेशन पिछले रिपोर्ट्स में भी कही गयी थी. शाओमी के इस फोन के और फीचर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया जायेगा और फोन 4GB/6GB रैम और 32GB/64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आयेगा.
Third party image reference
इस फोन में आपको 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलेगा. शाओमी मी A2 में 2910mAh की बैटरी होने की उम्मीद है. इसके अलावा ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस oreo 8.1 पर बेस्ड MIUI 9 पर काम करेगा.
Third party image reference

No comments