Third party image reference जी हां दोस्तों, देशी मोबाइल निर्माता कम्पनी कार्बन ने एक ऐसा फीचर फोन लॉन्च किया था जिसमें 5000mAh की दमद...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, देशी मोबाइल निर्माता कम्पनी कार्बन ने एक ऐसा फीचर फोन लॉन्च किया था जिसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गयी थी. यह फोन अभी भी खरीदने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है. कार्बन ने इस फोन का नाम Karbonn K5000 Mahabaali रखा है.
Third party image reference
जबरदस्त बैटरी बैकअप वाला फीचर फोन रखने की चाहत रखने वालों के लिए कार्बन का ये फोन एकदम परफेक्ट है. घंटो कॉलिंग करने पर भी इसकी बैटरी एक दिन में ख़त्म कर पाना आपके लिए आसान नहीं होगा.
कार्बन K5000 महाबली फीचर फोन में 1.8 इंच की TFT डिस्प्ले दी गयी है. डिस्प्ले की व्यूइंग एंगल अच्छी ही है. इस फोन में डुअल सिम इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 32GB तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है. फोन में 1.3MP का बैक कैमरा भी मिलता है और ये सिर्फ 2G नेटवर्क पर काम करता है.
Third party image reference
कार्बन का यह बेसिक फोन ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, स्टॉपवाच, अलार्म और कुछ गेम्स के साथ आता है. इस फोन को आप ब्लैक या ग्रे कलर में खरीद सकते हैं. यह फोन ऑनलाइन साइट्स पर 1,050 रु से लेकर 1250 रु के बीच उपलब्ध है. फोन का वजन सिर्फ 113 ग्राम है.
Third party image reference

No comments