दोस्तों, आज हम लेनोवो के एक स्मार्टफोन के बारे में आपको बताने वाले हैं जिसमें आपको तगड़ी बैटरी लाइफ मिलेगी. अगर आप किसी ऐसे फोन की चाहत रख...
दोस्तों, आज हम लेनोवो के एक स्मार्टफोन के बारे में आपको बताने वाले हैं जिसमें आपको तगड़ी बैटरी लाइफ मिलेगी. अगर आप किसी ऐसे फोन की चाहत रखते हैं जिसे आपको थोड़े-थोड़े समय पर ही चार्ज करने का झंझट न हो और उसकी बैटरी एक-दो दिन आराम से चल जाए. तो lenovo P2 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा.
Third party image reference
लेनोवो P2 स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 5.5 इंच का फुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले 401ppi के साथ मिलता है. अमोलेड डिस्प्ले होने के कारण यह बहुत बढ़िया लगता है. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी लगा हुआ है.
Third party image reference
इस फोन को क्वालकॉम के ओक्टा कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 625 से powered किया गया है. GPU एड्रेनो 506 दिया गया है. फोन एंड्राइड के nougat ओएस पर चलता है. इस फोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है.
लेनोवो के इस फोन में आपको 3GB/4GB रैम के साथ 32GB/64GB का स्टोरेज स्पेस मिलता है. कैमरे की बात करें तो इसका रियर कैमरा 13MPका फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस, डुअल LED डुअल टोन फ़्लैश के साथ है. जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है.
Third party image reference
लेनोवो P2 में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है जो फोन के फ्रंट में ही दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ accelerometer, gyro, प्रोक्सिमिटी और कम्पास सेंसर भी इस स्मार्टफोन में मौजूद है.
Third party image reference
इस फोन में 5100mAh की दमदार बैटरी दी गयी है जो आराम से दो दिनों का बैकअप देती है. और यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. इसलिए इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसे आप जल्दी चार्ज कर सकते हैं. लेनोवो P2 का वजन 177 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 8.3mm है.


No comments