Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Airtel ने पेश कर दिया महज 129 रूपये का डेली 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग पैक!

Third party image reference देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल एक के बाद नए प्लान्स लॉन्च किए जा रही है। अभी एक-दो दिन पहले ह...


Third party image reference
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल एक के बाद नए प्लान्स लॉन्च किए जा रही है। अभी एक-दो दिन पहले ही एयरटेल ने 219 रुपये का प्लान पेश किया था जिसमें हेल्लो ट्यून सर्विस भी फ्री दी गयी थी। इसी कड़ी में आज कंपनी ने एक और प्लान लॉन्च किया है को महज 129 रु का है। इस प्लान में भी हेल्लो ट्यून की सेवा फ्री दी गयी है।

Third party image reference
एयरटेल के 129 रु प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स-
एयरटेल के इस नए प्लान में प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 1GB डेटा दिया जाएगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। और डेली 100 SMS भी इस सस्ते पैक में दिया जा रहा है। 129 रुपये के इस प्लान में पूरे 28 दिन की वैलिडिटी दी जाएगी। हेल्लो ट्यून सर्विस भी 28 दिन तक वैलिड रहेगी।

Third party image reference
वोडाफोन और आईडिया के प्लान्स में कॉल की लिमिट होती है लेकिन एयरटेल के इस प्लान में वॉइस कॉल करने की कोई लिमिट नहीं है, आप बिलकुल असीमित कॉलिंग का मजा ले सकते हैं।
एयरटेल डेटा टैरिफ प्लान्स पर फोकस करने के बाद अब हेल्लो ट्यून सर्विस पर ध्यान दे रहा है। शायद कंपनी इस स्ट्रेटेजी से अपना प्रॉफिट बढ़ाना चाह रही हैं क्योंकि एयरटेल के मुनाफे में बार-बार कमी आ रही है। इस सर्विस को प्लान से साथ मुफ्त में देना कंपनी के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

Third party image reference
अभी अगर कोई एयरटेल यूजर सिर्फ हेल्लो ट्यून की सेवा लेना चाहता है तो उसे 28 दिन के लिए 36 रु चार्ज देना पड़ता था और 6 महीने की सब्सक्रिप्शन के लिए 146 रुपये खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब एयरटेल के इस नए 129 रु प्लान और 219 रूपये के प्लान के साथ ये सर्विस मुफ्त में दी जा रही है.

No comments

Latest Articles