Third party image reference जी हां दोस्तों, विवो जल्द ही दो नए स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाला है. खबर है कि विवो Y75s पर काम चल रहा ह...
Third party image referenceजी हां दोस्तों, विवो जल्द ही दो नए स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाला है. खबर है कि विवो Y75s पर काम चल रहा है जो पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Vivo Y75 का सक्सेसर होगा. यह स्मार्टफोन TENAA लिस्टिंग और विवो के ऑफिसियल वेबसाइट पर भी स्पॉट हुआ है. ऑफिसियल लिस्टिंग के साथ फोन का स्पेसिफिकेशन और डिजाईन भी लीक होकर सामने आयी है.
Third party image reference
विवो इस Y75s फोन के साथ एक और स्मार्टफोन लॉन्च करेगा जिसका नाम होगा विवो Y83, इसके भी फीचर्स पता चल गए हैं. विवो Y75s का डिजाईन पिछले साल के Y75 जैसा ही है और स्पेसिफिकेशन विवो V7+ से मैच करते हैं.
विवो का यह स्मार्टफोन 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आयेगा जिसका स्क्रीन रिजोल्युसन 1440x720 पिक्सेल्स होगा.
Third party image reference
इस विवो Y75s फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी. कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 13MP का रियर कैमेरा LED फ़्लैश के साथ मिलेगा. वहीँ फ्रंट में 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ रहेगा. यह फोन एंड्राइड nougat 7.1 पर चलेगा और इसमें 3225mAh की बैटरी होगी.
Third party image referenceविवो Y83 के फीचर्स-
अब दुसरे फोन विवो Y83 की बात करें तो इसमें 6.22 इंच की बड़ी डिस्प्ले एचडी रिजोल्युसन में दी जाएगी. इसका डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में होगा, इसका मतलब फ्रंट में लगभग पूरा का पूरा डिस्प्ले ही नजर आयेगा.
Third party image reference
इस फोन में भी 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी होगी. कैमरा 13MP का रियर में होगा और 8MP का कैमरा फ्रंट में दिया जायेगा. यह फोन एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा. इस फोन में आपको 3180mAh की बैटरी देखने को मिलेगी.
Third party image reference
विवो के इन दोनों फोन्स की लिस्टिंग से ये भी पता चला है कि विवो Y75s ब्लू, काला, लाल और गोल्ड कलर में लॉन्च होगा जबकि विवो Y83 सिर्फ गोल्ड और ब्लैक कलर में लॉन्च किया जायेगा. कीमत की बात करें तो कीमत को लेकर अभी कोई खबर नहीं आयी है.


No comments