Third party image reference दोस्तों, काफी लम्बे समय से शाओमी ने कोई टैबलेट अपने फैन्स के लिए नहीं लॉन्च किया है. कम्पनी ने एक साल पहले ...
Third party image reference
दोस्तों, काफी लम्बे समय से शाओमी ने कोई टैबलेट अपने फैन्स के लिए नहीं लॉन्च किया है. कम्पनी ने एक साल पहले अप्रैल 2017 में मी पैड 3 लॉन्च किया था, लेकिन इसके बाद कोई और टैबलेट पेश नहीं किया गया. लेकिन अब खबर आ रही है की शाओमी Mi Pad 4 पर काम कर रही है और जल्द इसे मार्केट में उतारा जा सकता है.
Third party image reference
हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार इस मी पैड 4 में क्वालकॉम का पॉवर-efficient प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 660 होगा और इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी भी दी जाएगी. साथ ही इस टैबलेट में आपको 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है.
Third party image reference
इस टैबलेट में सिंगल रियर कैमरा होगा और फ्रंट में भी एक कैमरा सेटअप किया जायेगा. यह एंड्राइड के लैटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 9 पर चलेगा. इसका रियर कैमरा 13MP का f/2.0 अपर्चर साइज़ के साथ हो सकता है. जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया जा सकता है.


No comments