Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

29 मई को Vivo लॉन्च करेगा डिस्प्ले के अन्दर फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन

Teknikal Raman:  चीन की मोबाइल निर्माता कम्पनी विवो ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2018 में डिस्प्ले के अन्दर फिंगरप्रिंट स्कैनिंग टेक्नोलॉजी...

Teknikal Raman: चीन की मोबाइल निर्माता कम्पनी विवो ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2018 में डिस्प्ले के अन्दर फिंगरप्रिंट स्कैनिंग टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया था. और कम्पनी ने चीन में इसकी टेक्नोलॉजी के साथ विवो X21 UD फोन लॉन्च किया था.

Third party image reference
अब कम्पनी इस फोन को इंडिया में भी लॉन्च करने वाली है. विवो ने इसके लिए मीडिया इन्वाईट्स भी भेजना शुरू कर दिया है. लॉन्च इवेंट 29 मई को आयोजित होगा.

Third party image reference
विवो के इस X21 UD स्मार्टफोन का सबसे खास फीचर अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर ही है. इस फोन में कोई फिजिकल होम बटन नहीं है. इस फोन के डिस्प्ले को ही टच करने पर यह अनलॉक हो जाता है. विवो का ये फोन 6.28 इंच की फुल एचडी सुपर अमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. स्क्रीन का एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है.

Third party image reference
फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है और रैम 6GB की दी गयी है. इंटरनल स्टोरेज स्पेस 128GB की दी हुई है. कैमरे की बात करें तो इस फोन में आपको 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 12MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मिल जाता है.

Third party image reference
विवो के इस स्मार्टफोन में 3200mAh की बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है. फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड फनटच ओएस 4.0 पर काम करता है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles