देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल अभी भी रिलायंस जियो की तरफ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. इसलिए कम्पनी बार-बार अपने प्लान्स में...
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल अभी भी रिलायंस जियो की तरफ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. इसलिए कम्पनी बार-बार अपने प्लान्स में कभी बदलाव करती है तो कभी नए प्लान्स लॉन्च करते रहती है. और आज फिर एयरटेल ने अपने एक मौजूदा प्लान में बदलाव किया है. एयरटेल अपने इस प्लान में डेली 1GB डेटा देने का ऐलान किया है.
Copyright Holder: Teknikal Raman
एयरटेल ने जिस प्रीपेड प्लान ये बदलाव किया है वो है 149 रूपये वाला प्लान. जी हां, इस प्लान में अब से एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स को डेली 1GB 3G/4G डेटा दिया जायेगा. साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी करने को मिलेगा. इसके अलावा डेली 100 SMS भी मिलेगा. इस प्लान में पुरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
Third party image reference
पहले इस प्लान में केवल 1GB डेटा ही दिया जाता था, यानी 28 दिन के लिए सिर्फ 1GB, और वॉईस कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS पहले भी मिलता था. लेकिन अब इस 149 रु प्लान में आपको 27GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलेगा. हालाँकि ये रिवाईज्ड प्लान अभी कुछ ही सर्कल्स में उपलब्ध हुआ है लेकिन जल्द ही सभी सर्किल के लिए लागू हो जायेगा.
Third party image reference

No comments