Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

10 हजार के अन्दर Xiaomi का ये फोन रहेगा आपके लिए बेस्ट!

दोस्तों, अगर आप 10 हजार रूपये के अन्दर कोई दमदार स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो मैं आपको सलाह दूंगा कि आप शाओमी का रेडमी नोट 5 खरीदें. जी हा...

दोस्तों, अगर आप 10 हजार रूपये के अन्दर कोई दमदार स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो मैं आपको सलाह दूंगा कि आप शाओमी का रेडमी नोट 5 खरीदें. जी हां, ये फोन लैटेस्ट सॉफ्टवेयर और फीचर्स से लैस है. इस फोन में जबरदस्त बैटरी बैकअप भी मिलता है.


Copyright Holder: Teknikal Raman
शाओमी रेडमी नोट 5 के डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो यह स्मार्टफोन पीछे की तरफ से रेडमी नोट 4 के जैसा दिखता है. और फोन का फ्रंट साइड रेडमी नोट 5 प्रो के जैसा है. इसका मतलब रेडमी नोट 5 में भी पतले बेजेल्स हैं, हालाँकि नोट 5 प्रो की तरह बैक में डुअल रियर कैमरा नहीं है.

Third party image reference
रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. स्क्रीन का रिजोल्युसन 2160x1080 पिक्सेल है और 403ppi पिक्सेल डेंसिटी है. पतले बेजेल्स होने के कारण इतनी बड़ी डिस्प्ले के बावजूद यह फोन ज्यादा बड़ा महसूस नहीं होता.

Third party image reference
शाओमी ने इस फोन को क्वालकॉम के ओक्टा कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 625 से powered किया है. यह फोन 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आता है, वैसे इसका 4GB रैम वेरिएंट भी है लेकिन उसकी कीमत 12 हजार रूपये के करीब है. लेकिन ये 3GB रैम वेरिएंट आपको मात्र 9,999 रूपये में मिल जायेगा.

Third party image reference
नोट 5 के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 12MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. वहीँ फ्रंट में सेल्फी शूटर कैमरा 5MP का दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस nougat 7.0 पर चलता है. फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4000mAh की दमदार बैटरी लगी है.

Third party image reference
इस फोन में डुअल नैनो सिम लगाया जा सकता है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 128GB क्षमता का इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में ही कैमरे के पास दिया गया है. रेडमी नोट 5 का वजन 180 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 8.05mm है.

No comments

Latest Articles