Third party image reference दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा कि फ्लिप्कार्ट 13 से 16 मई तक बिग शॉपिंग डे सेल आयोजित कर रहा है. और इस सेल म...
Third party image reference
दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा कि फ्लिप्कार्ट 13 से 16 मई तक बिग शॉपिंग डे सेल आयोजित कर रहा है. और इस सेल में हजारों प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक दिए जा रहे हैं. इसी सेल में सैमसंग के गैलेक्सी On Nxt फोन पर भी जबरदस्त छूट दी जा रही है. जी हां, फ्लिप्कार्ट इस फोन को सिर्फ 8,999 रूपये में बेच रहा है जबकि इसकी असली कीमत 10,999 रूपये है. यानी कुल 2000 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट इसी साल जनवरी में लॉन्च हुआ था. इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले 401ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ दी गयी है. फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और इसमें डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है जिसमें आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं.
Third party image reference
इस फोन में आपको 3GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट को Exynos 7870 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में रियर कैमरा 13MP का LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का मौजूद है.
Third party image reference
सैमसंग का यह 9 हजार से भी कम कीमत में मिल रहे फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हुआ है जो होम बटन में ही सेट किया गया है. इस फोन में3300mAh की बैटरी दी गयी है जो 21 घंटे का टॉकटाइम देती है. फोन का वजन 167 ग्राम है और मोटाई 8mm है. गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट को ब्लैक और गोल्ड कलर में आप खरीद सकते हैं.


No comments