देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स में जबरदस्त बदलाव लाया है. आपको बता दूँ कि किसी भी प्लान में कोई डेटा...
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स में जबरदस्त बदलाव लाया है. आपको बता दूँ कि किसी भी प्लान में कोई डेटा या वैलिडिटी की बढ़ोतरी नहीं की गयी है बल्कि इन प्लान्स में अब डेटा ख़त्म हो जाने के बाद भी 128kbps की स्पीड से अनलिमिटेड नेट की सर्विस मिलती रहेगी.
Third party image reference
अभी तक सिर्फ रिलायंस जियो और बीएसएनएल ही डेली डेटा लिमिट क्रॉस करने के बाद भी अनलिमिटेड डेटा दे रही थी. एयरटेल यूजर्स काफी समय से इस तरह की सर्विस की मांग कर रहे थे ताकि वे डेटा ख़त्म हो जाने पर भी नेट इस्तेमाल करते रह सकें.
Third party image reference
एयरटेल के 199 रु प्लान में यूजर्स को 1.4GB डेटा रोज मिलता है लेकिन जब ये डेटा ख़त्म हो जाता है तो नेट चलना बिलकुल बंद हो जाता था और ऐसी स्थिति में इन एयरटेल यूजर्स को किसी और पैक से रिचार्ज करना पड़ता था या फिर अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था. लेकिन अब स्लो स्पीड में नेट चलता रहेगा ताकि आप व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया आदि सर्फ़ कर सकें.
Third party image reference
रिलायंस जियो सबसे पहला कम्पनी है जिसने डेली लिमिट क्रॉस करने के बाद भी 128kbps की स्पीड से अनलिमिटेड नेट की सुविधा दी थी. हालाँकि जियो अब सिर्फ 64kbps की स्पीड ही सभी प्रीपेड प्लान्स में दे रहा है.
एयरटेल का यह ट्रूली अनलिमिटेड डेटा 128kbps की स्पीड से 199 रूपये, 249 रूपये, 349 रूपये, 399 रूपये, 448 रूपये, 499 रूपये और इसी तरह के बाकी सभी प्लान्स जिसमें डेली डेटा मिलता है उसमें आपको 128kbps की स्पीड से अनलिमिटेड इन्टरनेट चलाने का मजा मिलेगा.


No comments