Third party image reference जी हां दोस्तों, पिछले महीने हॉनर 10 चीन में लॉन्च किया गया था और भारत में इसे मंगलवार, 15 मई को लॉन्च किया ...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, पिछले महीने हॉनर 10 चीन में लॉन्च किया गया था और भारत में इसे मंगलवार, 15 मई को लॉन्च किया गया। हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर का यह फोन 16 मई से एक्सक्लुसिवली फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हॉनर 10 को हुवावे ने अपने ही प्रोसेसर HiSilicon Kirin 970 SoC से लैस किया है 6GB की रैम के साथ डुअल रियर कैमरा दिया है।
Third party image reference
हॉनर 10 की कीमत-
इस फोन की कीमत भारत में 32,999 रुपये रखी है। यह प्राइस 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले की है। कंपनी ने 64GB स्टोरेज वेरिएंट इंडिया में लॉन्च नहीं किया। इस फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में पेश किया गया है।
हॉनर 10 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
यह फोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है, इसमें माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं है। फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है। इस डिवाइस में आपको 6GB की रैम के साथ 128GB इंटरनल मेमोरी मिलता है, और शायद इसलिए इसमें कोई मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया।
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें 24MP और 16MP का डुअल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है। इस कैमरे में AI फोटोग्राफी मोड भी है। फ्रंट में सेल्फी कैमरा 24MP का है। फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन के पास है।
हॉनर 10 में एंड्राइड का लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 मिलता है। फोन में बैटरी 3400mAh की लगी है और फोन का वजन मात्रा 153 ग्राम है।


No comments