Third party image reference दोस्तों, LG ने अपने Q6 स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया था. उस वक्त इसकी कीमत 14,990 रूपय...
Third party image reference
दोस्तों, LG ने अपने Q6 स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया था. उस वक्त इसकी कीमत 14,990 रूपये थी. लेकिन अमेज़न पर यह फोन एक ऑफर के तहत सिर्फ 9,999 रूपये में सेल कर रहा है और ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है. इसलिए अगर आपको इस फोन को इस कीमत पर लेना है तो जल्दी करें.
Third party image reference
एलजी Q6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिलता है. इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है.
Third party image reference
एलजी का यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 से powered किया गया है जो कि एक ओक्टा कोर प्रोसेसर है. ये फोन एंड्राइड के nougat 7.1.1 ओएस पर चलता है. इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट है जिसमें 256GB तक की मेमोरी कार्ड लगायी जा सकती है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो LG Q6 में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है. इस फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर कैमरा 13MP का ऑटोफोकस और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है. इस फोन में 3000mAhकी बैटरी दी गयी है.


No comments