Third party image reference जी हां दोस्तों, शाओमी ने आज गुरुवार 10 मई को अपना चर्चित स्मार्टफोन रेडमी S2 लॉन्च कर दिया है. ये फोन सेल्फ...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, शाओमी ने आज गुरुवार 10 मई को अपना चर्चित स्मार्टफोन रेडमी S2 लॉन्च कर दिया है. ये फोन सेल्फी फोकस्ड फोन है जो खासकर सेल्फी लवर्स के लिए ही बनाया गया है. शाओमी रेडमी S2 में 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा AI फीचर के साथ दिया गया है ताकि बेहतरीन पोर्ट्रेट शॉट ली जा सके.
Third party image reference
शाओमी ने इस फोन को फ़िलहाल केवल चीन में लॉन्च किया है. हालाँकि जल्द ही हमें ये फोन भारतीय बाजार में भी देखने को मिल जायेगा. कीमत की बात करें तो चीन में रेडमी S2 को CNY 999 में उतारा गया है यानी लगभग 10,000 रूपये की कीमत में. इस फोन का दो वेरिएंट लॉन्च हुआ है, दुसरे वेरिएंट की कीमत करीब 14,000 रूपये है.
शाओमी रेडमी S2 का डिजाईन-
Third party image reference
शाओमी का ये स्मार्टफोन दिखने में हालिया लॉन्च हुए शाओमी के फोन्स जैसा ही है. इसमें 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो का डिस्प्ले बहुत पतले बेजेल्स के साथ दिया गया है. फोन के उपरी हिस्से में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है जबकि निचले हिस्से में यूएसबी पोर्ट और स्पीकर है. फोन के बैक साइड में डुअल कैमरा सेटअप है और कैमरे के नीचे ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है. यह स्मार्टफोन पिंक, ग्रे और गोल्ड कलर में मिलेगा.
Third party image reference
शाओमी रेडमी S2 का स्पेसिफिकेशन-
इस फोन में शाओमी ने 5.99 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया है. फोन एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो पर बेस्ड MIUI 9.5 पर चलता है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
Third party image reference
रेडमी S2 दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आया है. इस फोन के पहले वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज दी गयी है जबकि दुसरे में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. फोन में डेडिकेटेड एक्सटर्नल माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया गया है.
Third party image reference
इस फोन का हाईलाइटिंग फीचर है कैमरा, शाओमी का यह फोन 12MP और 5MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ है. वहीँ फ्रंट में 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. फोन में बैटरी 3080mAh की लगी है.


No comments