Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Nokia X के फीचर्स और डिजाइन हुए लीक! डुअल कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च

दोस्तों, शायद आपको पता होगा कि नोकिया का एक नया स्मार्टफोन नौच डिस्प्ले के साथ आने वाला है. मिड रेंज का यह फोन होगा नोकिया X और इसके स्पेस...

दोस्तों, शायद आपको पता होगा कि नोकिया का एक नया स्मार्टफोन नौच डिस्प्ले के साथ आने वाला है. मिड रेंज का यह फोन होगा नोकिया X और इसके स्पेसिफिकेशन और डिजाइन चीन के सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लीक हो गए हैं. चीन में इस फोन के 16 मई को लॉन्च होने की उम्मीद है.


Third party image reference
टेना वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक नोकिया X का मॉडल नंबर TA-1099 है. यह फोन काला, ब्लू और सिल्वर व्हाईट रंग में लॉन्च होगा. इस फोन की कीमत 16,900 रूपये के आसपास हो सकती है. फीचर्स की बात करें तो नोकिया X एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस Oreo 8.1 पर चलेगा. इसमें 5.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में होगा.

Third party image reference
इस फोन को 1.8GHz पर क्लौक्ड ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया जायेगा, लेकिन फ़िलहाल यह नहीं पता चला है कि ये प्रोसेसर क्वालकॉम का होगा या फिर किसी और कम्पनी का. ये स्मार्टफोन 3GB/ 4GB/ 6GB रैम के साथ आ सकता है और इंटरनल स्टोरेज 32GB/ 64GB हो सकती है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 128GB तक सपोर्ट करेगा.

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो नोकिया X में वर्टिकली डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. फोन में 16MP का डबल प्राइमरी कैमरा दिया जायेगा. फ्रंट कैमरे के बारे में कोई इनफार्मेशन नहीं है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट सेंसर भी होंगे. यह फोन 3000mAh की बैटरी के साथ होगा. फोन का वजन 151 ग्राम होगा और थिकनेस सिर्फ 7.99mm होगी.

Third party image reference

No comments

Latest Articles