Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो Vs वोडाफोन: किसका है 349 रु वाला प्लान सबसे ज्यादा फायदेमंद! जानने के लिए अवश्य पढ़ें

Third party image reference दोस्तों, आज टेलिकॉम इंडस्ट्री में ग्राहकों के लिए डेटा और कॉलिंग प्लान्स की भरमार है. सभी कम्पनियां कुछेक ...


Third party image reference

दोस्तों, आज टेलिकॉम इंडस्ट्री में ग्राहकों के लिए डेटा और कॉलिंग प्लान्स की भरमार है. सभी कम्पनियां कुछेक दिनों के अंतराल पर ही प्लान्स पर प्लान्स लॉन्च कर रही है. ऐसे में यूजर्स इतने सारे प्लान्स देख कर दुविधा में फंस जाते हैं कि कौन सा प्लान लिया जाए और किसका लिया जाए. इसलिए आज हम आपको वोडाफोन और जियो के 349 रूपये के प्लान के बारे में बताऊंगा. और ये भी बताऊंगा कि किसका प्लान आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

वोडाफोन 349 रु प्लान-

Third party image reference
सबसे पहले वोडाफोन के इस 349 रु प्लान के बारे में बात करते हैं. वोडाफोन का यह प्लान कुछ ही समय पहले लॉन्च हुआ था. इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को डेली 3GB 3G/4G डेटा दिया जाता है. इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी करें को मिलता है. हर रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं. इतना सबकुछ 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है.
जियो 349 रु प्लान-

Third party image reference
जियो के इस प्लान में जियो के प्रीपेड ग्राहकों को हर रोज 1.5GB 4G डेटा मिलता है. इसके अलावा अनलिमिटेड वॉईस और विडियो कॉलिंग पुरे भारत में कहीं भी करने की आजादी मिलती है. डेली 100 SMS भी भेजने के लिए दिया जाता है. और इस प्लान में जियो पुरे 70 दिनों की वैलिडिटी डेटा है.
निष्कर्ष- किसका प्लान है फायदेमंद?

Third party image reference
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि वोडाफोन के 349 प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग डेली सिर्फ 250 मिनट तक ही किया जा सकता है और सप्ताह में केवल 1000 मिनट ही जबकि जियो में ऐसी कोई लिमिट नहीं है कॉल करने की.
अब डेटा की बात करें तो डेटा भी जियो में सबसे ज्यादा मिलता है, वोडाफोन में पूरी वैलिडिटी में केवल 84GB डेटा मिलता है जबकि जियो के 349 रु प्लान में कुल 105GB डेटा का फायदा मिलता है. इस तरह जियो का ही प्लान सबसे फायदेमंद हुआ.

No comments

Latest Articles