दोस्तों, सैमसंग जल्द ही एक नहीं चार-चार नए गैलेक्सी J सीरीज के फोन्स लॉन्च करने वाला है. उनमें से एक होगा गैलेक्सी J4, जी हां यह स्मार्टफो...
दोस्तों, सैमसंग जल्द ही एक नहीं चार-चार नए गैलेक्सी J सीरीज के फोन्स लॉन्च करने वाला है. उनमें से एक होगा गैलेक्सी J4, जी हां यह स्मार्टफोन इन सभी में से सबसे सस्ता होगा यानी बजट रेंज का होगा.
Third party image reference
यह फोन पहली बार फरवरी 2018 में चर्चा में आया था जब यह गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था और इसके कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने थे. और आज इस सैमसंग गैलेक्सी J4 की रियल लाइव इमेज लीक होकर आयी है. यह तस्वीर ताईवान की NCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आयी है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J4 की इस लाइव इमेज से पता चलता है कि इसमें सिंगल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ रहेगा. फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा और ये एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलेगा.
Third party image reference
ताईवान की इस वेबसाइट के मुताबिक इस बजट स्मार्टफोन में सैमसंग का अपना Exynos प्रोसेसर होगा जोकि 1.4GHz पर क्लौक्ड होगा. इस फोन में 2GB की रैम के साथ 16GB या 8GB की इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है.


No comments