Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

10.1 इंच डिस्प्ले और 3GB रैम के साथ Alcatel A3 10 4G टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

दोस्तों, फ्रांस की स्मार्टफोन कम्पनी अल्काटेल ने आज अपने A3 10 टैबलेट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. जी हां ये टैबलेट 4G Volte सपोर्टेड टैब...

दोस्तों, फ्रांस की स्मार्टफोन कम्पनी अल्काटेल ने आज अपने A3 10 टैबलेट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. जी हां ये टैबलेट 4G Volte सपोर्टेड टैब है. इस बार कम्पनी ने इस टैब का कैमरा, स्टोरेज और रैम अपग्रेड किया है.


Third party image reference
इस टैबलेट की कीमत 11,999 रूपये रखी गयी है और यह आज से ही यानी 8 मई से फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. लॉन्च ऑफर के तौर पर ग्राहकों को 1000 रूपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है और इस तरह यह टैब सिर्फ 10,999 रूपये का पड़ेगा. इसके अलावा visa कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.
अल्काटेल A3 10 4G टैबलेट का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस 4G टैबलेट में 10.1 इंच की आईपीएस डिस्प्ले 800x1280 पिक्सेल्स रिजोल्युसन में दी गयी है. डिवाईस को मीडियाटेक के 1.1GHz क्वैड कोर प्रोसेसर MT8735B से लैस किया गया है.
इस टैब में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी. अल्काटेल के इस टैबलेट में आप 128GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं.

Third party image reference
अल्काटेल A3 के इस अपग्रेडेड वर्जन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है लेकिन इसके साथ कोई फ़्लैश नहीं दी गयी है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है.

Third party image reference
इस टैब में आपको 4600mAh की बैटरी देखने को मिलेगी. यह टैबलेट एंड्राइड nougat 7.0 ओएस पर चलता है और इसकी मोटाई सिर्फ 8.95mm है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles