Third party image reference हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर सबसे सस्ते स्मार्टफोन Honor 7s पर काम कर रही है. इस फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन ल...
Third party image reference
हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर सबसे सस्ते स्मार्टफोन Honor 7s पर काम कर रही है. इस फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक भी हो चुकी है. हॉनर के इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में होगा. कम्पनी ने कहा है कि ये उनका अबतक का सबसे सस्ता फोन होगा.
Third party image reference
हॉनर 7s में मीडियाटेक का MT6739 क्वैड कोर प्रोसेसर लगाया जायेगा. फोन में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी जाएगी. हालाँकि एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाकर मेमोरी बढ़ायी जा सकेगी.
Third party image reference
कैमरे की बात करें तो इस फोन आपको 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ देखने को मिलेगा, वहीं फ्रंट में सेल्फी शूटर कैमरा 5MP का दिया जायेगा. इस फ्रंट कैमरे में भी आपको LED फ़्लैश मिल जायेगा.
Third party image reference
ये स्मार्टफोन एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड EMUI 8.0 पर चलेगा. इस फोन में 3020mAh की बैटरी लगी होगी. फोन में कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया जायेगा. हालाँकि कुछ जरुरी सेन्सर्स जैसे accelerometer और प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद होंगे.


No comments