Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy J6 और Galaxy J8 फिंगरप्रिंट और इंफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च!

Third party image reference जी हां दोस्तों, सैमसंग ने आज इंडिया में गैलेक्सी J6 के साथ गैलेक्सी J8 भी लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन इन...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, सैमसंग ने आज इंडिया में गैलेक्सी J6 के साथ गैलेक्सी J8 भी लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ लाया गया है। और दोनों में ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी J6 स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
डुअल सिम वाला ये फोन एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस 8.0 ओरियो पर चलता है। इस फोन में 5.6 इंच का सुपर एमोलेड HD+ इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है। गैलेक्सी J6 को Exynos 7870 प्रोसेसर से powered किया गया है।
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इस फोन में आप 256GB तक का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं।

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी J6 में 13MP का रियर कैमरा f/1.9 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का भी LED फ़्लैश के साथ मिलता है। फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर कैमरे के पास है और इसमें आपको 3000mAh का नॉन रिमूवेबल बैटरी मिल जाता है
सैमसंग गैलेक्सी J8 स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। डुअल सिम वाले इस फोन में एंड्राइड ओरियो 8.0 आउट ऑफ द बॉक्स मिलता है।
रैम और स्टोरेज की बात करें तो गैलेक्सी J8 में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है। माइक्रो एसडी 256GB तक इसमें लगाया जा सकता है।

Third party image reference
इस फोन में आपको 16MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा है। दोनों ही रियर और फ्रंट कैमरे में LED फ़्लैश है। इस हैंडसेट में 3500mAh की बैटरी दी गयी है।
गैलेक्सी J6 और J8 की कीमत-

Third party image reference
सैमसंग ने गैलेक्सी J6 को तो दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। 13,990 रुपये कीमत रखी गयी है 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की। जबकि 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की प्राइस 16,490 रु है। गैलेक्सी J8 तो सिर्फ एक वेरिएंट में ही आया है। इसकी कीमत रखी है 18,990 रुपये। दोनों ही स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू रंग में 22 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

No comments

Latest Articles