Third party image reference देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल कुछेक दिनों के अंतराल पर ही नए ने प्लान लॉन्च करती रहती है. सु...
Third party image reference
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल कुछेक दिनों के अंतराल पर ही नए ने प्लान लॉन्च करती रहती है. सुनील मित्तल की ये कम्पनी जियो से लगातार मुकाबला कर रही है और हार मानने का नाम नहीं ले रही है. और आज फिर से एयरटेल ने एक नया प्रीपेड प्लान अपने यूजर्स के लिए पेश कर दिया है.
Third party image reference
भारती एयरटेल ने 558 रूपये का प्लान अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए निकाला है. इस प्लान के अंतर्गत यूजर्स को हर रोज 3GB डेटा मिलेगा और इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, रोमिंग कॉल्स करने को मिलेगा. इसके अलावा डेली 100 SMS भी इस पैक में दिया जायेगा. एयरटेल के इस प्लान में आपको पुरे 82 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.
Third party image reference
एयरटेल ने यह प्लान अपने प्रतिद्वंदी ऑपरेटर्स से टक्कर लेने और अपना ARPU बढ़ाने के लिए उतारा है. एयरटेल का ये प्लान वोडाफोन के 569 रु प्लान के आने के बाद लॉन्च हुआ है. वोडाफोन ने ही पहली बार कोई 3GB डेटा प्लान लगभग तीन महीने की वैलिडिटी के साथ पेश किया था.
इस तरह का प्लान जियो के पास भी नहीं है. जियो के पास 509 रु का प्लान है जिसमें 28 दिनों तक 5GB डेली डाटा मिलता है.


No comments