Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आसुस ने लॉन्च किया ZenBook Pro 15 लैपटॉप फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ, जानिए इसकी और खासियत

आसुस ने एक प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च किया है. इस लैपटॉप का नाम ZenBook Pro 15 है और इसमें इंटेल का लैटेस्ट intel Core i9 प्रोसेसर लगाया गया है...

आसुस ने एक प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च किया है. इस लैपटॉप का नाम ZenBook Pro 15 है और इसमें इंटेल का लैटेस्ट intel Core i9 प्रोसेसर लगाया गया है. आसुस के इस लैपटॉप में 4K रिजोल्युसन का डिस्प्ले है.

Third party image reference
इस लैपटॉप की थिकनेस महज 18.9mm है और वजन की बात करें तो वो सिर्फ 1.86kg है. ये लैपटॉप ब्लू कलर में लॉन्च हुआ है और इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है. जेनबुक प्रो 15 को विंडोज 10 से powered किया गया है.
आसुस का यह लैपटॉप 15.6 इंच की LED backlit डिस्प्ले के साथ आया है. डिस्प्ले का रिजोल्युसन 3840x2160 पिक्सेल्स है. यानी ये 4K डिस्प्ले है. व्यूइंग एंगल कमाल का है. 178 डिग्री पर भी स्क्रीन साफ़ और स्पष्ट दिखता है.

Third party image reference
लैपटॉप में 8वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5-8300H, कोर i7-8750H और कोर i9-8950H प्रोसेसर 8GB/ 16GB रैम के साथ दिया गया है. ग्राफ़िक्स की बात करें तो आसुस के इस लैपटॉप में Nvidia GeForce GTX 1050 GPU 4GB GDDR5 VRAM के साथ है.

Third party image reference
स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1TB/ 512GB की PCIe SSD और 512GB/ 256GB की SATA3 SSD मिल जाती है. लैपटॉप के कीबोर्ड में भी लाइट लगा हुआ है. यानी कि अंधेरे में भी कीबोर्ड आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इस लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हुआ है जो कि टचपैड में मौजूद है.

Third party image reference
ऑडियो के लिए जेनबुक प्रो 15 में सोनिक मास्टर स्टीरियो ऑडियो सिस्टम है, इसके साथ ऐरे माइक्रोफोन cortana voice रिकग्निशन सपोर्ट के साथ है. लैपटॉप में एक VGA कैमरा विडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है. इसमें बैटरी 8 सेल की दी गयी है जो 9 घंटे का बैकअप देती है.
कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में दो युएसबी टाइप C 3.1 जेन पोर्ट, दो युएसबी टाइप A 3.1 जेन पोर्ट, एक HDMI, एक कॉम्बो ऑडियो जैक और एक माइक्रो एसडी कार्ड रीडर मौजूद है.

No comments

Latest Articles