Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

लेटेस्ट MediaTek Helio P22 प्रोसेसर से लैस Vivo Y83 हुआ लॉन्च

अभी हाल ही में मीडियाटेक ने अपना नया प्रोसेसर Helio P22 लॉन्च किया था और इस चिपसेट के साथ चीनी कम्पनी Vivo ने एक स्मार्टफोन भी अपने देश ची...

अभी हाल ही में मीडियाटेक ने अपना नया प्रोसेसर Helio P22 लॉन्च किया था और इस चिपसेट के साथ चीनी कम्पनी Vivo ने एक स्मार्टफोन भी अपने देश चीन में उतार दिया है. विवो ने इस फोन को Vivo Y83 नाम से लॉन्च किया है. फोन की कीमत CNY 1498 है, मतलब भारतीय रूपये में इसकी कीमत 15,900 रूपये होगी.


Third party image reference
आपको शायद याद हो, विवो का ये फोन इसी महीने के शुरूआती दिनों में लीक हुआ था और अब यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होकर बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो गया है. इस फोन को काला, सफ़ेद और लाल रंग में ख़रीदा जा सकता है. फोन का बॉडी प्रीमियम ग्लास से बना है. विवो Y83 एक बेजेल लेस और नौच डिस्प्ले वाला फोन है.

Third party image reference
विवो Y83 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्राइड का लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 दिया गया है. फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और इस डिवाईस में आपको 6.22 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. फोन को मीडियाटेक Helio P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB की इनबिल्ट मेमोरी दी गयी है. एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड 256GB तक लगायी जा सकती है. विवो का यह फोन 13MP प्राइमरी कैमरा LED फ़्लैश के साथ है. वहीँ फ्रंट कैमरा 8MP का दिया हुआ है. इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है. और बैटरी 3260mAh की दी गयी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles