देशी स्मार्टफोन कम्पनी माइक्रोमैक्स ने अपने भारत सीरीज के फोन्स में विस्तार किया है. कम्पनी ने Bharat Go स्मार्टफोन एंड्राइड गो पर आधारि...
देशी स्मार्टफोन कम्पनी माइक्रोमैक्स ने अपने भारत सीरीज के फोन्स में विस्तार किया है. कम्पनी ने Bharat Go स्मार्टफोन एंड्राइड गो पर आधारित लॉन्च किया. एंड्राइड गो पर बेस्ड इस फोन की कीमत माइक्रोमैक्स ने मात्र 4,399 रूपये रखी है.
Third party image reference
माइक्रोमैक्स भारत गो स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 4.5 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है. फोन को मीडियाटेक MT6737 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन में आपको 1GB की रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. वैसे इस फोन में 32GB की एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाकर स्टोरेज बढ़ा सकते हैं.
Third party image reference
कैमरे की बात की जाय तो Bharat Go में 5MP का रियर कैमरा और 5MP का ही फ्रंट कैमरा मिलता है. और दोनों ही के साथ LED फ़्लैश लाइट दिया गया है. माइक्रोमैक्स का यह फोन 2000mAh की बैटरी के साथ आया है जो 6 से 7 घंटे का बैकअप और 170 से 180 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देगा.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के तौर पर इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G Volte, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ, माइक्रो युएसबी, OTG सपोर्ट आदि महत्वपूर्ण फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन का वजन 130 ग्राम है और थिकनेस 9.6mm है. माइक्रोमैक्स का यह भारत गो स्मार्टफोन आसुस के जेनफोन लाइव L1 और नोकिया 1 जैसे एंड्राइड गो पर चलने वाले स्मार्टफोन को टक्कर देगा.


No comments