Third party image reference दोस्तों, अगर आप भी शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन यूज करते हैं तो ये आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी वाल...
Third party image reference
दोस्तों, अगर आप भी शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन यूज करते हैं तो ये आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी वाली खबर हो सकती है. जी हाँ, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी के इस फोन को एंड्राइडओरियो 8.1 पर आधारित MIUI 9.5.6 का अपडेट मिलने लगा है. और ये कम्पनी का पहला फोन है जिसे ये अपडेट मिला है.
Third party image reference
आप तो जानते ही होंगे कि रेडमी नोट 5 प्रो को इंडिया में इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था. इस फोन में शाओमी ने 5.99 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया था. रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा है और इसमें आपको 4000mAh की बैटरी मिली है.
Third party image reference
यह फोन एंड्राइड nougat पर बेस्ड MIUI 9 के साथ आया था. हालाँकि अब जो भी नोट 5 प्रो यूजर्स MIUI 9.2.7 इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें ऑफिसियली नोटीफिकेसन के द्वारा MIUI 9.5.6 का लैटेस्ट अपडेट दिया जा रहा है. अगर आपको अपडेट का कोई नोटीफिकेसन नहीं मिला है तो इसे आप मैन्युअली भी चेक कर सकते हैं.
Third party image reference
इसके लिए सबसे पहले आप अपने फोन की सेटिंग में जाए, फिर About phone सेक्शन में जाए इसके बाद सिस्टम अपडेट क्लिक करे और अंत में check फॉर updates ऑप्शन टैप करें. इस तरह आप चेक कर सकते हैं की आपके फोन में अपडेट आया कि नहीं. वैसे चिंता की कोई बात नहीं हैं, धीरे धीरे सबके फोन में ये अपडेट पहुँच रहा है.


No comments