Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

चीन में लॉन्च हुआ Vivo का ये notch डिस्प्ले और Dual कैमरा वाला फोन

Third party image reference जी हां दोस्तों, चाईनीज मोबाइल निर्माता कम्पनी विवो ने आज चीन में ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस फोन का...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, चाईनीज मोबाइल निर्माता कम्पनी विवो ने आज चीन में ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस फोन का नाम है Vivo Z1 और ये कम्पनी का Z सीरीज का पहला स्मार्टफोन है. आने वाले कुछ हफ्तों में ही भारत में भी ये फोन आ सकता है. विवो Z1 में आईफ़ोन 10 के जैसा नौच डिस्प्ले दिया गया है. विवो ने इस फोन की कीमत CNY 1,798 रखी है यानी करीब 19,055 रूपये.

Third party image reference
विवो Z1 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में कम्पनी ने 6.26 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो और नौच के साथ दिया है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गयी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 256GB तक सपोर्ट करता है. इस फोन के बैक में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP+2MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ है. जबकि सेल्फी कैमरा यानी फ्रंट कैमरा 12MP का दिया गया है. यह फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है और ये एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड FunTouch ओएस पर चलता है. फोन को पॉवर देने के लिए विवो Z1 में 3260mAh की बैटरी दी गयी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles