Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो ने निकाला 3 नया धमाकेदार प्लान, हर रोज मिलेगा 5GB डेटा!

Third party image reference मुकेश अम्बानी की टेलिकॉम कम्पनी रिलायंस जियो ने एक साथ तीन-तीन नए प्लान्स अपने कस्टमर के लिए लॉन्च किया है....


Third party image reference
मुकेश अम्बानी की टेलिकॉम कम्पनी रिलायंस जियो ने एक साथ तीन-तीन नए प्लान्स अपने कस्टमर के लिए लॉन्च किया है. ये प्लान मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए नहीं बल्कि JioLink यूजर्स के लिए लाया गया है. जियो लिंक एक इंडोर 4G WiFi हॉटस्पॉट है जिसे आप अपने घर में हाई स्पीड इन्टरनेट का मजा लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी डिवाईस के लिए जियो ने 699 रु. 2,099 रु और 4,199 रूपये का प्लान पेश किया है. अगर आप जियो लिंक यूजर हैं तो इन प्लान्स के बारे में विस्तार से नीचे पढ़कर जान सकते हैं.
जियोलिंक प्लान- 699 रूपये

Third party image reference
इस जियो लिंक प्लान में आपको हर रोज 5GB हाई स्पीड डेटा दिया जायेगा. FUP लिमिट क्रॉस करने पर इन्टरनेट की स्पीड 64kbps हो जाएगी. इसके अलावा कम्पनी इस 699 प्लान के साथ 16GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है. यानी इस प्लान में आप टोटल 156GB डेटा का आनंद ले सकते हैं. क्योंकि इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. हालाँकि इस प्लान में कोई कॉलिंग या SMS बेनिफिट नहीं मिलेगा. परन्तु इसमें आप जियो की सभी ऐप्स का मजा मुफ्त में उठा सकेंगे.
जियोलिंक प्लान- 2,099 रूपये-

Third party image reference
JioLink यूजर के लिए पेश किये गए इस 2,099 रूपये के प्लान की बात करें तो इसमें भी 5GB डेटा ही डेली मिलेगा और FUP लिमिट के बाद नेट की स्पीड कम होकर 64kbps रह जाएगी. हालाँकि इस प्लान में आपको 98 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इतना ही नहीं इसमें 48GB एक्स्ट्रा डेटा भी कम्पनी देगी. यानी की आपको इस प्लान में टोटल 538GB डेटा इस्तेमाल करने को मिलेगा. पिछले वाले प्लान की तरह इस प्लान में भी वॉईस या SMS की सुविधा नहीं दी गयी है.
जियोलिंक प्लान- 4,199 रूपये-

Third party image reference
जियो के इस प्लान में भी आपको 5GB डेटा रोज मिलने वाला है लेकिन इस प्लान में आपको 6 महीने से भी अधिक वैलिडिटी दी जाएगी. जियोलिंक के इस प्लान में पुरे 196 दिनों की वैलिडिटी दी गयी है. और इस पैक में 96GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. यानी 4,199 रु के इस प्लान में आप 1,076GB हाई स्पीड डेटा का लुत्फ़ उठा पाएंगे. तीनों ही प्लान सिर्फ डेटा प्लान हैं और किसी में भी डेटा के सिवा और कोई बेनिफिट नहीं दिया गया है.

No comments

Latest Articles