Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वोडाफोन ने 399 रु और 499 रूपये के प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा पहले से दुगना डेटा !

Third party image reference जी हां दोस्तों, वोडाफोन ने अपने 399 रूपये और 499 रूपये के पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है. और अब इन प्लान्...


Third party image reference

जी हां दोस्तों, वोडाफोन ने अपने 399 रूपये और 499 रूपये के पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है. और अब इन प्लान्स में पहले से दुगना डेटा के साथ अमेज़न प्राइम की मेम्बरशिप भी मुफ्त मिलेगी. वोडाफोन ने इस प्लान का नाम भी बदल दिया है, पहले इसे 399 RED प्लान और 499 RED प्लान कहा जाता था. लेकिन अब 399 रु प्लान को 399 एंटरटेनमेंट+ और 499 रु प्लान को 499 एंटरटेनमेंट+ प्लान नाम कर दिया गया है.


Third party image reference
वोडाफोन 399 एंटरटेनमेंट+ प्लान-
वोडाफोन ने इस पहले भी दोनों 399 और 499 रु प्लान में बदलाव करके 10GB एक्स्ट्रा डेटा देना शुरू किया था. लेकिन अब इस प्लान में पहले से डबल डेटा का फायदा दिया जा रहा है. वोडाफोन के 399 रु के पोस्टपेड प्लान में अब 40GB डेटा दिया जा रहा है, इससे पहले मात्र 20GB डेटा ही मिल रहा था. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी करने को मिलती है. साथ ही रोज 100 SMS भी दिया जाता है.

Third party image reference
वोडाफोन के इस पोस्टपेड प्लान का एक ये भी फायदा है कि अगर आप महीने भर में टोटल 40GB डेटा यूज नहीं कर पाते हैं तो बचा हुआ डेटा अगले महीने के बिलिंग साइकिल में ऐड हो जायेगा. इसके अतिरिक्त अब इस प्लान के साथ अमेज़न प्राइम का एक साल का मेम्बरशिप भी मुफ्त में मिलेगा.
वोडाफोन 499 एंटरटेनमेंट+ प्लान-

Third party image reference
वोडाफोन के 499 एंटरटेनमेंट प्लस प्लान की बात करें तो इस पोस्टपेड प्लान में अब 75GB डेटा मिल रहा है. इसके पहले तक सिर्फ 30GB डेटा ही दिया जा रहा था. यानी कि अब दुगने से भी ज्यादा डेटा का फायदा मिलेगा. इस प्लान में भी अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा मिलती है.
और 100 टेक्स्ट SMS भी रोज भेजने को मिलता है. इतना ही नहीं इसके अलावा इस पैक के साथ अमेज़न की प्राइम मेम्बरशिप एक साल तक के लिए मुफ्त मिल जाती है, जबकि आप जानते ही हैं कि अमेज़न प्राइम की 1 साल की सब्सक्रिप्शन चार्ज 999 रु है.

No comments

Latest Articles