दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहा हूं जिसमें आपको 5000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ-साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल...
दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहा हूं जिसमें आपको 5000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ-साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है, और वो भी महज 5.999 रूपये की मामूली सी कीमत पर. यह स्मार्टफोन इन्फोकस कम्पनी का है जिसका नाम है Infocus Turbo 5.
Third party image reference
इन्फोकस का यह फोन करीब एक साल पहले जून के महीने में ही लॉन्च हुआ था, उस वक्त इसकी कीमत 6,499 रु थी. लेकिन समय के साथ इसकी कीमत भी घटी. और आज आप इस 5000mAh बैटरी वाले फोन को सिर्फ 5,999 रूपये में अपना बना सकते हैं.
Third party image reference
इन्फोकस टर्बो 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 5.2 इंच का एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 282ppi डेंसिटी के साथ मिल जाता है. यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है और ये एंड्राइड nougat पर बेस्ड InLife UI पर चलता है.
इस फोन में आपको 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. हालाँकि इस फोन का एक और वेरिएंट है जिसमें आपको 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलेगी, लेकिन उसकी कीमत 1 हजार रूपये ज्यादा है. आप चाहें तो ये भी ले सकते हैं.
Third party image reference
फोन में प्रोसेसर मीडियाटेक का क्वैड कोर प्रोसेसर MIT6737 दिया गया है. कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है जबकि फ्रंट कैमरा 5MP का बिना फ़्लैश के साथ दिया गया है.
इन्फोकस के इस स्मार्टफोन का वजन 163 ग्राम है थिकनेस 9mm है. सबसे खास बात इतनी कम कीमत में यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस है जो फोन के बैक पैनल में सेटअप किया हुआ है. इन्फोकस टर्बो 5 को ग्रे और गोल्ड कलर में आप अमेज़न इंडिया से खरीद सकते हैं.
Third party image reference

No comments