Third party image reference जी हां दोस्तों, सैमसंग ने आज बिना किसी हो-हल्ला के अपना बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे4 इंडिया में लॉन्च कर दिय...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, सैमसंग ने आज बिना किसी हो-हल्ला के अपना बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे4 इंडिया में लॉन्च कर दिया है. सैमसंग ने इस फ़ोन को 10 हजार से कम कीमत में लॉन्च किया है. कम्पनी ने इस स्मार्टफोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले लगाया है ताकि बैटरी कम खपत हो और यूजर्स को बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सके.
Third party image reference
सैमसंग के इस फोन की लॉन्च खबर मुंबई के महेश टेलिकॉम ने ट्वीट करके दी थी. उन्होंने कहा कि अभी फ़िलहाल गैलेक्सी जे4 का 2GB और 16GB स्टोरेज वेरिएंट ही खरीदने के लिए उपलब्ध हुआ है. गैलेक्सी J4 शायद सिर्फ ऑफलाइन मार्केट में ही मिलेगा. इसे ऑनलाइन नहीं बेचा जायेगा. यहाँ तक कि सैमसंग ने इसे अपने Samsung Shop पर भी नहीं लिस्ट किया है.
सैमसंग गैलेक्सी J4 के फीचर्स-
Third party image reference
इस फोन में सैमसंग ने 5.5 इंच का सुपर अमोलेड एचडी डिस्प्ले दिया है और वो भी पुराने एस्पेक्ट रेश्यो के साथ, यानी 16:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाला डिस्प्ले. जबकि आजकल 10 हजार रूपये की कीमत में 18:9 डिस्प्ले आम हो चुकी है.
गैलेक्सी जे4 में Exynos 7570 क्वैड कोर प्रोसेसर दिया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के बराबर माना जाता है. इस फोन का दो वेरिएंट लॉन्च हुआ है. एक में 2GB के साथ 16GB इंटरनल मेमोरी है तो दुसरे में GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज है. यह फोन 256GB तक का माइक्रो एसडी सपोर्ट करेगा.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट दिया गया है और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है. कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 13MP का रियर कैमेरा f/1.9 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट कैमरा 5MP का है और इसके साथ भी LED फ़्लैश लाइट दिया गया है. सैमसंग गैलेक्सी J4 में 3000mAh की बैटरी लगायी गयी है.
सैमसंग Galaxy J4 की कीमत-
Third party image reference
सैमसंग ने इस फोन के 2GB रैम वेरिएंट की कीमत 9,999 रूपये रखी है. यह कीमत फीचर्स के हिसाब से थोड़ा ज्यादा है. इसके दुसरे वेरिएंट यानी 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वाले की कीमत नहीं पता चली है लेकिन हो न हो इसकी कीमत 11,990 रूपये से कम नहीं होगी. यह फोन ब्लू, काला और लाल रंग में लॉन्च हुआ है.


No comments