Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

अप्रैल में airtel और Idea ने जोड़े कुल 1 करोड़ नए ग्राहक, वोडाफोन को हुआ भारी नुकसान!

Third party image reference सेलुलर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया  (COAI)  ने आज तीन बड़ी टेलिकॉम कम्पनियां का डाटा रिलीज़ किया है. जिसमें देश की ...


Third party image reference
सेलुलर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (COAI) ने आज तीन बड़ी टेलिकॉम कम्पनियां का डाटा रिलीज़ किया है. जिसमें देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कम्पनी भारती एयरटेल और आईडिया सेलुलर ने मिलकर 1 करोड़ से भी अधिक नए ग्राहकों को अप्रैल महीने में अपने साथ जोड़ा है. वहीँ वोडाफोन को भारी नुकसान पहुंचा है, वोडाफोन को करीब 6.64 लाख कस्टमर्स छोड़कर चले गए.

Third party image reference
इस महीने में आईडिया सेलुलर ने एयरटेल से भी ज्यादा कस्टमर्स को अपने साथ जोड़ा है, आईडिया ने टोटल 5.55 मिलियन ग्राहक ऐड किया और इसका टोटल कस्टमर बेस 216.76 मिलियन पहुँच गया. वहीँ भारती एयरटेल ने 4.5 मिलियन मोबाइल यूजर्स को अपनी और आकर्षित किया. इस तरह एयरटेल कुल 308.6 मिलियन ग्राहकों के साथ इंडिया का सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर बना हुआ है.

Third party image reference
वोडाफोन की बात करें तो इस कम्पनी ने अप्रैल महीने में नए कस्टमर्स जोड़ने की बजाय अपने 6.64 मिलियन ग्राहकों को खो दिया, यानी इनके इतने सारे कस्टमर्स दुसरे ऑपरेटर से जुड़ गए होंगे और कुछेक ने अपनी सिम बंद कर ली होगी.
COAI के मुताबिक वोडाफोन ने सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश सर्किल में ग्राहक के ग्राहक खोये, उसके बाद महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार और यूपी वेस्ट सर्किल के अलावा और भी कई क्षेत्रों से यूजर्स ने वोडाफोन का साथ छोड़ दिया.

No comments

Latest Articles