Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

मात्र 7,499 रु का यह फोन करता है Dual 4G VoLTE सपोर्ट, दो-दो जियो Sim कर सकते हैं इस्तेमाल

दोस्तों, जियो के आ जाने की वजह से बाकी सभी टेलिकॉम कम्पनियां भी 4G कनेक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रही है और अपने नेटवर्क सुधार रही है. मोबाइल ...

दोस्तों, जियो के आ जाने की वजह से बाकी सभी टेलिकॉम कम्पनियां भी 4G कनेक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रही है और अपने नेटवर्क सुधार रही है. मोबाइल कम्पनियां भी ज्यादातर 4G स्मार्टफोन ही मार्केट में ला रही है. लेकिन इन मोबाइल फोन्स में हमारे जैसे यूजर्स को एक कमी खलती है, वो ये कि हमलोग चाह कर भी इन फोन्स में डबल 4G सिम एक्टिव नहीं रख सकते. यानी आप एकसाथ दो 4G सिम एक ही मोबाइल में एकसाथ इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.


Third party image reference
हालाँकि, अब धीरे-धीरे स्मार्टफोन कम्पनियों ने डुअल एक्टिव 4G Volte सपोर्ट वाला फोन बनाना शुरू कर दिया है. और अभी हमारे लिए मार्केट में गिने-चुने ऐसे डुअल 4G सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन आ चुके हैं, जैसे नोकिया 7 प्लस, oneप्लस 6, रियलमी 1, हुवावे P20 प्रो. ये सब तो मिड रेंज और और हाई एंड स्मार्टफोन हैं. लेकिन आज मैं आपको जिस स्मार्टफोन के बारे बताने जा रहा हूँ वो iVoomi कम्पनी का iVoomi i2 स्मार्टफोन है, इसमें आप डबल जियो सिम एक साथ यूज कर पाएंगे.

Third party image reference
दोस्तों, iVoomi का यह फोन हाल फ़िलहाल में ही लॉन्च हुआ था. कम कीमत में इस फोन में फीचर्स भर-भर कर दिए गए हैं. इस फोन में डुअल एक्टिव 4G Volte सपोर्ट तो है ही. इसमें आपको डुअल रियर कैमरा भी मिल जाता है. जी हां, यह फोन 13MP+2MP डुअल प्राइमरी कैमरा से लैस है, और इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है.

Third party image reference
IVoomi i2 में डिस्प्ले 5.45 इंच का एचडी रिजोल्युसन में मिलता है और यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Oreo 8.1 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी मिल जाती है. साथ ही इसमें आप 128GB तक का माइक्रो एसडी भी लगा सकते हैं.

Third party image reference
इस फोन को कम्पनी ने मीडियाटेक MTK6739 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया है. iVoomi के इस हैंडसेट में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है. यह फोन प्रोक्सिमिटी, accelerometer और एम्बिएंट लाइट सेंसर से लैस है लेकिन इसमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलता है. क्योंकि इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है. आप इसके फ्रंट कैमरे से ही फोन को अनलॉक कर सकते हैं.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो ये आपको फ्लिप्कार्ट पर आसानी से मिल जाएगी. इसकी कीमत मात्र 7,499 रूपये है. iVoomi i2 ब्रोंज गोल्ड, इंडिगो ब्लू और ओलिव ब्लैक रंग में उपलब्ध है. आपको जिस भी कलर का ये फोन अच्छा लगे वो आपको फ्लिप्कार्ट पर मिल जायेगा.

Third party image reference

No comments

Latest Articles