जी हाँ दोस्तों, एक बार फिर से सैमसंग ने अपने गैलेक्सी J7 सीरीज के गैलेक्सी जे7 प्रो की कीमत में कटौती कर दी है. इसबार भी कम्पनी ने इसका दा...
जी हाँ दोस्तों, एक बार फिर से सैमसंग ने अपने गैलेक्सी J7 सीरीज के गैलेक्सी जे7 प्रो की कीमत में कटौती कर दी है. इसबार भी कम्पनी ने इसका दाम 2000 रूपये कम किया है. पहली बार इस फोन की कीमत में 2 हजार रूपये की कमी मार्च महीने में की गयी थी. और महज दो-ढाई माह के अंतराल में ही सैमसंग को इसकी कीमत फिर से गिरानी पड़ी.
Third party image reference
सैमसंग का यह गैलेक्सी जे7 प्रो स्मार्टफोन पिछले साल जून के महीने में ही लॉन्च हुआ था. लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 20,900 रूपये रखी गयी थी. मार्च 2018 में दो हजार और अब जून में फिर से 2000 रूपये की कटौती के बाद अब यह फोन मात्र 16,900 रूपये का रह गया है. इस फोन को अब आप 17 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं.
Third party image reference
सैमसंग के इस फोन की कीमत में कटौती की खबर मुंबई के मोबाइल रिटेलर महेश टेलिकॉम ने दी और कहा की ये प्राइस कट सिर्फ भारत में किया गया है. हालाँकि गैलेक्सी जे7 प्रो अमेज़न और फ्लिप्कार्ट जैसी ई-कॉमर्स साईट पर अभी भी पुरानी कीमत पर बिक रहा है.
यहाँ तक की सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर भी नयी कीमत लिस्ट नहीं की गयी है. लेकिन ऑफलाइन स्टोर यानी आप अपने नजदीकी दुकानों में इसे इसकी नई कीमत 16,900 रु में खरीद सकते हैं.
Third party image reference

No comments