Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी के इस फोन का नहीं है कोई जवाब, क्योंकि ये है ही इतना लाजवाब!

जी हां दोस्तों, आज हम जिस शाओमी फोन की बात करें वाले हैं उसे खरीदने वाले लाखों हैं पर इस स्मार्टफोन की सप्लाई ही डिमांड से बहुत कम है. इ...

जी हां दोस्तों, आज हम जिस शाओमी फोन की बात करें वाले हैं उसे खरीदने वाले लाखों हैं पर इस स्मार्टफोन की सप्लाई ही डिमांड से बहुत कम है. इसलिए इस दमदार स्मार्टफोन को हरेक चाहने वालों को मिल पाना बहुत ही मुश्किल है. शाओमी आज इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी है और इसके प्रत्येक फोन के फीचर्स और कीमत आकर्षक होते हैं. फरवरी महीने में लॉन्च हुए शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो लोगों को इतना पसंद आया कि वे 2-3 हजार एक्स्ट्रा भी खर्च करके इस फोन को पाना चाह रहे थे क्योंकि फ़्लैश सेल में तो सेल शुरू होते ही आउट ऑफ़ स्टॉक हो जाता है.

Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो पहला नोट सीरीज का फोन है जिसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है और 18:9 aspect रेश्यो का डिस्प्ले मिलता है. एंड्राइड nougat ओएस पर चलने वाले इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दी गयी है. वहीँ फ्रंट कैमरे की तरफ देखें तो वो 20MP का है जिससे लाजवाब सेल्फी ली जा सकती है.

Third party image reference
शाओमी ने इस फोन को क्वालकॉम के ओक्टा कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से powered किया है. इसके साथ 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. वैसे इस फोन का एक 6GB रैम वेरिएंट भी है और स्टोरेज 64GB ही इसमें भी मिलती है. फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 128GB तक आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में सेटअप किया हुआ है. रेडमी नोट 5 प्रो में आपको 4000mAh की पावरफुल बैटरी मिल जाती है. फोन का वजन मात्र 181 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 8.1mm है. इस फोन में आप डुअल नैनो सिम का उपयोग कर सकते हैं.

Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत की बात करें तो इसका 4GB रैम वेरिएंट 14,999 रूपये में मिलता है जबकि 6GB रैम वाले की कीमत 16,999 रूपये है. सबसे ज्यादा डिमांड 4GB वाले की है आपको पता ही होगा कि इसकी कीमत 1000 रु बढ़ा दी गयी है. इसके बावजूद लोग इसे पाने के लिए हर हथकंडे अपना रही है, फिर भी निराशा ही हाथ लग रही है।

No comments

Latest Articles