Third party image reference दोस्तों, आज फादर्स डे है और इसी मौके पर अगर आप अपने डैड को कोई टेक गैजेट देना चाहते तो आपके लिए हमने कुछ ऐस...
Third party image referenceदोस्तों, आज फादर्स डे है और इसी मौके पर अगर आप अपने डैड को कोई टेक गैजेट देना चाहते तो आपके लिए हमने कुछ ऐसे ही गैजेट्स को चुन के लाया हूँ। तो चलिए जल्दी से आपको इन टेक गैजेट्स के बारे में बता देता हूँ ताकि आप जल्दी से अपने पिताजी के लिए सबसे बढ़िया गैजेट ले सकें।
Third party image reference
फिटबिट चार्ज 2- ये एक फिटनेस बैंड है लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे पहनते ही कोई मोटा से एकदम पतला हो जाएगा। लेकिन इसे पहन कर आपके डैड अपने सेहत को कंट्रोल में रख सकेंगे। यह गैजेट डेली एक्टिविटी के साथ हार्ट रेट को भी मापता है।
इस फिटनेस बैंड में एक OLED डिस्प्ले भी लगा हुआ है जिसपर फोन के कॉल्स, टेक्स्ट, कैलेंडर के नोटिफिकेशन भी दिखता है। यह बैंड आपके सोने के पैटर्न को भी ट्रैक करता है और इसे 5 दिन तक एक बार चार्ज करने पर यूज कर सकते हैं। इसकी कीमत 12,290 रु है।
Third party image reference
Mi 20000mAh पावर बैंक- आप अपने डैड को शाओमी का ये दमदार पावर बैंक भी दे सकते हैं। हो न हो उनके फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती होगी तो, ये 20000mAh का चार्जिंग बैंक उनके बड़े काम आ सकता है। ये क्विक चार्ज 3.0 भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत अभी 1599 रुपये है।
Third party image reference
वनप्लस 6 स्मार्टफोन- अगर आपके पिताजी के पास पुराने एंड्राइड फोन है तो उन्हें ये लेटेस्ट वनप्लस का प्रीमियम मिड रेंज का स्मार्टफोन Oneplus 6 गिफ्ट कर सकते हैं। आप जानते ही हैं कि समय के साथ पुराने एंड्राइड ओएस और सॉफ्टवेयर में कई ऐप्स और फीचर्स काम करना बंद कर देती है।
इसलिए ये जरूरी है कि आपके डैड को कोई परेशानी न हो। तो आप 6GB रैम, 64GB स्टोरेज, ड्यूल रियर कैमरा और नए युग के डिस्प्ले वाला यह स्मार्टफोन अवश्य गिफ्ट में अपने पापा को दें। इसकी कीमत 34,999 रु है।


No comments