Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो भी डर गयी एयरटेल के इस नए प्लान से, बेहद सस्ते में दे रही 168 दिनों तक सारे फायदे!

भारती एयरटेल ने आज चुपके से एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह नया प्लान 597 रुपये का है जिसमें प्रीपेड यूजर्स को बहुत ही लंबी वैलिडिट...

भारती एयरटेल ने आज चुपके से एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह नया प्लान 597 रुपये का है जिसमें प्रीपेड यूजर्स को बहुत ही लंबी वैलिडिटी मिलने वाली है। इस प्लान में 5 महीने से भी अधिक वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा बेनिफिट्स और SMS भी दिया जाएगा।

Copyright Holder: Teknikal Raman
एयरटेल के इस नए 597 रु के प्लान में एयरटेल के प्रीपेड कस्टमर्स को डेली अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने को मिलेगा। इस पैक में सिर्फ 10GB डेटा ही यूज करने को मिलेगा। यह प्लान वॉइस कॉलिंग करने वालों के लिए खासकर लॉन्च किया गया है, इसलिए इसमें डेटा कम दी गयी है। हालांकि SMS रोज 100 भेजने को मिलेगा। और इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 168 दिनों की है। मतलब एकबार रिचार्ज करके आप 5 महीने से भी ज्यादा समय तक असीमित कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं।

Third party image reference
एयरटेल के पास एक और लंबी अवधि वाला प्रीपेड प्लान है, वो है 995 रु वाला प्लान। इस प्लान में 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग करने को दी जाती है, हालांकि इस प्लान में हर महीने 1GB डेटा मिलता है, यानी कुल 6GB डेटा ही इस प्लान में यूज कर सकते हैं। इसलिए अभी जो 597 रु प्लान लॉन्च हुआ है वो इससे ज्यादा बढ़िया है।

Third party image reference
रिलायंस जियो की बात करें तो इसके पास लंबी वैलिडिटी वाला एक प्लान 999 रु का है। जियो अपने इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 60GB हाई स्पीड डेटा का लाभ देता है। साथ ही SMS बेनिफिट भी मिलता है। लेकिन इस प्लान में जियो मात्र 90 दिन की वैधता देता है।

No comments

Latest Articles