Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Lephone ने लॉन्च किया Dual कैमरा वाला शानदार फोन! Redmi 5 तो इसके सामने कुछ भी नहीं!

Third party image reference चीनी स्मार्टफोन कम्पनी Lephone ने आज भारतीय बाजार में एक नया किफायती स्मार्टफोन Dazen 6A लॉन्च किया. यह स्म...


Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी Lephone ने आज भारतीय बाजार में एक नया किफायती स्मार्टफोन Dazen 6A लॉन्च किया. यह स्मार्टफोन चीन की ही कम्पनी शाओमी के रेडमी 5 को कड़ी टक्कर देने वाली है क्योंकि इस फोन में जो फीचर्स दिए गए हैं वो रेडमी 5 से भी अच्छे लग रहे हैं और कीमत भी कम है. इसकी कीमत मात्र 7,999 रूपये है. Lephone Dazen 6A का सबसे खास फीचर है इसमें लगा डुअल रियर कैमरा, फेस अनलॉक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 18:9 डिस्प्ले.
Lephone Dazen 6A का फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
Lephone के इस बजट स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें कम्पनी ने एंड्राइड का nougat 7.0 ओएस दिया है और इस फोन में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी लगा हुआ है. फोन को मीडियाटेक के MT6737H प्रोसेसर से लैस किया गया है.
इस फोन में रैम 3GB की है और इंटरनल मेमोरी 32GB की दी गयी है. यह फोन 128GB तक का माइक्रो एसडी सपोर्ट करेगा. कैमरे की बात करें तो Dazen 6A में 13MP+0.3MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, wifi, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस आदि मौजूद है. इस फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है. इसके अलावा accelerometer, प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी इस फोन में दी गयी है. Dazen 6A में बैटरी 3000mAh की लगी है.

No comments

Latest Articles