दोस्तों, आप जानते ही हैं कि रिलायंस जियो किस तरह एयरटेल और बाकी सभी टेलिकॉम कम्पनियों के नाक में दम कर रखा है. इसलिए ये पुराने ऑपरेटर्स ...
दोस्तों, आप जानते ही हैं कि रिलायंस जियो किस तरह एयरटेल और बाकी सभी टेलिकॉम कम्पनियों के नाक में दम कर रखा है. इसलिए ये पुराने ऑपरेटर्स अपने ग्राहकों को अपने साथ बनाये रखने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. कभी नया प्लान लॉन्च करती है तो कभी मौजूदा प्लान में बदलाव करती है. और आज वोडाफोन ने एक साथ दो-दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए. जी हाँ, वोडाफोन ने 511 रु और 569 रूपये का प्लान अपने ग्राहकों के लिए निकाला है.
Third party image reference
वोडाफोन प्रीपेड प्लान- 511 रूपये
सबसे पहले वोडाफोन के 511 रु प्लान की बात करें तो इसमें वोडा के प्रीपेड यूजर्स को डेली 2GB 3G/4G डेटा का लाभ मिलेगा. इसके साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी करने को दिया जायेगा. हालाँकि डेली और वीकली कॉलिंग की जो FUP लिमिट है वो तो रहेगी ही. यानी रोज 250 मिनट और सप्ताह में कुल 1000 मिनट ही वॉईस कॉल मुफ्त कर सकते हैं. इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेगा. और इस प्रीपेड पैक की वैधता पुरे 84 दिन तक रहेगी.
Third party image reference
वोडाफोन प्रीपेड प्लान- 569 रूपये
अब 569 रु प्लान की बात की जाय तो इस प्लान में आपको हर रोज 3GB 3G/4G डेटा दिया जायेगा. इस प्लान में भी असीमित वॉईस कॉलिंग FUP लिमिट के साथ मिलेगी. और SMS डेली 100 भेज सकेंगे. वोडाफोन ने इस प्रीपेड प्लान में भी 84 दिनों की वैलिडिटी दी है. यानी सिर्फ डेटा की तरफ देखें तो आपको कुल 252GB का लाभ मिलेगा और 1GB डेटा की कीमत मात्र 2.26 रु पड़ रही है.
Third party image reference
रिलायंस जियो से अगर वोडाफोन की तुलना करें तो जियो के पास एक 448 रु का प्लान है, जिसमें जियो यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉईस और विडियो कॉल के साथ 100 SMS रोज मिलता है. इस प्लान में जियो 84 दिन की वैलिडिटी प्रदान करता है.
इसका मतलब इस पैक में 1GB की कीमत 2.66 रु चुकानी पड़ती है. इसलिए वोडाफोन के इस 569 रु पैक को टक्कर देने वाला प्लान किसी कम्पनी के पास फ़िलहाल नहीं है. डेली 3GB डेटा देने वाला प्लान जियो के पास फिर 299 रु का है जिसमें केवल 28 दिन की वैधता मिलती है.
Third party image reference
वहीँ अगर एक बार एयरटेल के प्लान पर नजर डालें तो इसके पास 499 रु का एक प्रीपेड प्लान है जिसमें ये 2GB डाटा हर रोज देती है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज मिलता है. प्लान की वैधता 82 दिनों तक रहती है. हालाँकि एयरटेल के पास 3GB डेटा डेली देने वाला कोई प्लान है ही नहीं. इसलिए वोडाफोन का ये दोनों 511 और 569 रु का प्लान जियो के साथ-साथ एयरटेल और अन्य कम्पनियों से भी मुकाबला करने में सक्षम है.



No comments