Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Xiaomi ने Redmi 6 और Redmi 6A में नहीं दिया है ये खास फीचर, जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान!

दोस्तों, आप सभी को तो मालूम होगा ही कि हाल ही में शाओमी ने अपना बजट रेंज का स्मार्टफोन रेडमी 6 और रेडमी 6A चीन में लॉन्च किया था. और जल्...

दोस्तों, आप सभी को तो मालूम होगा ही कि हाल ही में शाओमी ने अपना बजट रेंज का स्मार्टफोन रेडमी 6 और रेडमी 6A चीन में लॉन्च किया था. और जल्द ही ये स्मार्टफोन इंडिया में भी दस्तक दे देंगे. लेकिन पता चला है कि इन दोनों ही फोन्स में वो खास फीचर दिया ही नहीं गया है जो शाओमी के हरेक फोन में रहता है.

Third party image reference
गिज्मो-चाईना की रिपोर्ट के अनुसार इन स्मार्टफोन में इन्फ्रारेड सेंसर नहीं दिया गया है. ये IR ब्लास्टर शाओमी के रिमोट ऐप की मदद से यूजर्स के घर के टीवी, एसी, फैन, प्रोजेक्टर और कई अन्य गैजेट्स को कण्ट्रोल करते थे. इस फीचर के होने की वजह से आप टीवी चैनल्स को अपने मोबाइल से ही बदल सकते थे.

Third party image reference
शाओमी ने ऐसा क्यों किया, पता नहीं. लेकिन यह कदम वाकई चौंकाने वाला है. कम्पनी का यह सबसे महत्वपूर्ण फीचर था जो प्रत्येक फोन में अवेलेबल रहते थे. हमें तो ये लगता है कि शायद यूजर्स इसका कम इस्तेमाल करते हैं या फिर शाओमी अपने हैंडसेट की कीमत कम करने के लिए ऐसा कदम उठाई है.

Third party image reference
शाओमी के रेडमी 6 के कुछ Key स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इसमें आपको 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. फोन में मीडियाटेक Helio P22 प्रोसेसर है और रैम 3GB/4GB है. इंटरनल मेमोरी 32GB/64GB दी गयी है. रियर में 12MP+5MP का डुअल कैमरा है और फ्रंट में 5MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है. रियर पैनल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है. इस फोन में बैटरी 3000mAh की मिलती है.

Third party image reference
अब अंत में रेडमी 6A के भी कुछ फीचर्स बता देता हूं. रेडमी 6A में भी डिस्प्ले रेडमी 6 के जैसा ही है. यहाँ तक की फ्रंट कैमरा और बैटरी कैपेसिटी भी सेम है. हालाँकि प्रोसेसर मीडियाटेक Helio A22 दिया गया है. रियर में 13MP का सिंगल कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी इस फोन में है.

No comments

Latest Articles