Third party image reference दोस्तों, जब कोई स्मार्टफोन लॉन्च होता है तो कुछ समय बाद उसकी कीमत कम जरुर होती है. क्योकि समय के साथ साथ टे...
Third party image reference
दोस्तों, जब कोई स्मार्टफोन लॉन्च होता है तो कुछ समय बाद उसकी कीमत कम जरुर होती है. क्योकि समय के साथ साथ टेक्नोलॉजी भी बदलती रहती है और पुरानी तकनीक सस्ती हो जाती है. इसलिए आपने देखा होगा कि मोबाइल कम्पनियां अपने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करती है ताकि वे उस पुराने फोन का स्टॉक ख़त्म कर सकें. और ये वही समय होता है जब आप इनके महंगे महंगे फोन्स को सस्ते में खरीद कर मजा ले सकते हैं.
सैमसंग गैलेक्सी S8
Third party image reference
सैमसंग ने इस फ्लैगशिप फोन को 57,900 रूपये में लॉन्च किया था पर अब इस फोन में 12 हजार रूपये की कटौती हो चुकी है. और ये प्रीमियम फोन मात्र 45,990 रु में खरीदने के लिए उपलब्ध है. इस फोन में 5.8 इंच का क्वैड एचडी+ सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले मिलता है. इसमें आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिल जाएगी. और यह फोन 3000mAh की बैटरी से लैस है.
सैमसंग गैलेक्सी S8+
Third party image reference
गैलेक्सी S8+ का भी प्राइस काफी गिर चूका है. यह स्मार्टफोन 2017 में 64,900 रूपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. पर आज इसकी कीमत रह गयी है सिर्फ 51,990 रूपये. जी हां, मतलब 13 हजार रूपये सस्ता हो चूका है ये फोन. सैमसंग के इस फोन में 6.2 इंच का सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो यह फोन भी 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. बैटरी 3500mAh की मिल जाती है.
शाओमी मी मिक्स 2
Third party image reference
शाओमी के इस बेजेल लेस फोन की कीमत में एक महीने पहले भी कटौती हुई थी और इससे पहले एकबार और इसकी कीमत गिरी थी. यह फोन वैसे तो 35,999 रूपये में लॉन्च हुआ था. लेकिन पहली बार 2 हजार की कटौती और दूसरी बार 3 हजार रूपये कीमत कम होने पर यह फोन अब मात्र 29,999 रूपये में बेचा जा रहा है.
शाओमी के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है. क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से powered किया गया है. और इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है.
ओप्पो F3 प्लस
Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो के इस स्मार्टफोन में हाल ही में 6000 रूपये की कटौती हुई है. यह फोन कम्पनी ने 22,990 रूपये में पिछले साल लॉन्च किया था. लेकिन 6 हजार कीमत गिरने के बाद अब यह फोन सिर्फ और सिर्फ 16,990 रु में खरीदने के लिए उपलब्ध है.
ओप्पो F3 प्लस में 6 इंच का डिस्प्ले है, 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी हुई है. 16MP+8MP का ड्यूल कैमरा और 16MP का सेल्फी फ्रंट कैमरा इस फोन में मिलता है.
मोटो G5S
Third party image reference
मोटोरोला का यह फोन इंडिया में 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. लेकिन हालिया प्राइस कट के बाद यह स्मार्टफोन सिर्फ 9,999 रु में खरीदा जा सकता है. इस फोन में 4GB की रैम और 32GB स्टोरेज मिल जाती है. फोन का डिस्प्ले 5.2 इंच का है. 16MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है. फोन की बैटरी 3000mAh की है।


No comments