Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

200 रु से कम कीमत के जियो, एयरटेल और वोडाफोन के बेस्ट प्लान, आप भी देखिये

Third party image reference दोस्तों, आप सब तो जानते ही हैं कि पिछले कई महीनों से डाटा और कॉलिंग के प्रीपेड प्लान्स कितने सस्ते हो चुके ...


Third party image reference
दोस्तों, आप सब तो जानते ही हैं कि पिछले कई महीनों से डाटा और कॉलिंग के प्रीपेड प्लान्स कितने सस्ते हो चुके हैं. इतना सस्ता हो चूका है कि आप शायद कभी सपने में भी नहीं सोचे होंगे कि ऐसा भी कभी होगा. लेकिन मुकेश अम्बानी ने जियो की एंट्री करके पुरे टेलिकॉम मार्केट को पलट कर रख दिया. आज चलिए हम आपको बताते हैं जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ प्लान्स के बारे में जो 200 रु से भी कम कीमत में आते हैं.
जियो का 200 रु से कम का बेस्ट प्लान-

Third party image reference
सबसे पहले जियो की ही बात कर लेते हैं. जियो के पास 200 रु से कम का दो बेहतरीन डेटा और कॉलिंग पैक उपलब्ध है. सबसे पहला है 149 रु का, जिसमें आपको डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है और अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग के साथ विडियो कॉलिंग भी मुफ्त करने के लिए पुरे देश में करने को दिया जाता है. इसके साथ ही हर रोज 100 SMS भी मिलता है और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है.
जियो का एक और 200 रु से कम कीमत का बढ़िया प्लान है जो मात्र 198 रूपये में आता है. इस प्लान में जियो के प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 2GB 4G डेटा दिया जाता है. इसमें भी अनलिमिटेड वॉईस और विडियो कॉलिंग पुरे भारत भर में कहीं भी कर सकते हैं. और डेली 100 टेक्स्ट मेसेज भी कर सकते हैं. इस प्लान में भी 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है.
एयरटेल का 200 रु के अन्दर का बेस्ट प्लान-

Third party image reference
एयरटेल के पास भी जियो तरह दो बढ़िया प्रीपेड डेटा और कॉलिंग पैक मौजूद है. एयरटेल का भी पहला प्लान 149 रु का आता है. हालाँकि एयरटेल अपने इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को डेली 1GB डेटा डेटा है. साथ में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने को मिल जाता है. परन्तु इस पैक में एयरटेल कोई SMS बेनेफिट्स नहीं देता. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है.
दूसरा प्लान एयरटेल का 199 रूपये का है जिसमें आप डेली 1.4GB डेटा का आनंद ले सकते हैं. लेकिन जियो के 198 प्लान से तो कम डेटा ही दिया जा रहा है. वैसे एयरटेल यूजर्स के लिए ये प्लान बढ़िया है. एयरटेल अपने इस 199 रु प्लान में असीमित कॉलिंग की सुविधा के साथ हर रोज 100 SMS भी देता है. और इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक रहती है.
वोडाफोन का 200 रु से कम का बेस्ट प्लान-

Third party image reference
वोडाफोन के पास एक 199 रु का प्लान है जिसमें एयरटेल के 199 रु प्लान जैसा ही बेनिफिट मिलता है. वोडाफोन भी अपने प्रीपेड कस्टमर्स को इस पैक में हर रोज 1.4GB डेटा देने के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने को देता है. इसके अलावा 100 टेक्स्ट मेसेज डेली भेजने को मिलता है. वोडा के इस प्लान में भी 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है.
वोडाफोन के पास भी दुसरा एक प्लान है जो 200 रु के अन्दर आता है. वो प्लान 196 रूपये का है लेकिन इस प्लान में ज्यादा कुछ खास नहीं मिलता. इस प्लान में डेली 1GB डेटा मिलता है और अनलिमिटेड कॉलिंग भी करने को मितला है लेकिन इसमें कोई SMS बेनिफिट नहीं दिया जाता. इसलिए मात्र 3 रु और खर्च करके 199 रु वाला प्लान लेना बेहतर होगा.

Third party image reference
आप इस समय किस कम्पनी का कौन सा प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं? कमेन्ट करके जरुर बताएं.

No comments

Latest Articles