दोस्तों, शायद आपको पता चल गया होगा कि कल आसुस के किस स्मार्टफोन की सेल लगने वाली है. जी हां कल आसुस के Zenfone Max Pro M1 की बिक्री है. यह...
दोस्तों, शायद आपको पता चल गया होगा कि कल आसुस के किस स्मार्टफोन की सेल लगने वाली है. जी हां कल आसुस के Zenfone Max Pro M1 की बिक्री है. यह स्मार्टफोन कम्पनी ने अप्रैल महीने में लॉन्च किया था और यह सीधे तौर पर रेडमी नोट 5 प्रो को टक्कर देता है. फीचर्स और कीमत के भी मामले में यह नोट 5 प्रो से कहीं बेहतर है.
Third party image reference
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 की बिक्री फ्लिप्कार्ट पर कल 12 बजे दोपहर में होगी. यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा. एक 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ, जिसकी कीमत मात्र 10,999 रूपये है. वहीँ इसके दुसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी है. इस वेरिएंट की कीमत सिर्फ 12,999 रूपये है. यह स्मार्टफोन ब्लैक और ग्रे रंग में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
Asus Zenfone Max Pro M1 full Specifications-
Third party image reference
आसुस के इस खुबसूरत फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 402ppi है, इस वजह से डिस्प्ले काफी आकर्षक लगता है. इस फोन को कम्पनी ने क्वालकॉम के 636 प्रोसेसर और Kryo 260 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया है.
Third party image reference
इस फोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको हाइब्रिड सिम स्लॉट नहीं मिलता है. इसमें आप डुअल सिम लगा सकते हैं, साथ ही एक माइक्रो एसडी कार्ड 256GB क्षमता तक का यूज कर सकते हैं. क्योंकि यह फोन डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आता है.
रैम और स्टोरेज के बारे में तो आपको ऊपर पता चल ही गया होगा फिर भी एक बार फिर से बता देता हूँ. यह फोन दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आता है. पहले वेरिएंट में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गयी है जबकि दुसरे वेरिएंट में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है.
Third party image reference
जेनफोन मैक्स प्रो M1 के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 16MP और 8MP का डबल रियर कैमरा हाइब्रिड ऑटोफोकस, फेज डिटेक्शन फीचर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 16 मेगापिक्सेल का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा भी LED फ़्लैश लाइट के साथ मिल जाता है.
रेडमी नोट 5 प्रो को टक्कर देने वाले इस फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी गयी है. इसके बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप किया हुआ मिलता है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है. फोन के अन्य सेंसर की बात करें तो इसमें accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट, कंपास और gyro सेंसर मिल जाते हैं.
Third party image reference
अगर आप यह स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको एकबार फिर से याद दिला दूँ कि इसके सेल कल यानी 21 जून को दिन के 12 बजे लगने वाली है. इसलिए याद रखकर कल इसे जरुर आर्डर कर लें.


No comments